फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Infrastructure and connectivity have given new momentum to the real estate market in UP.

Lucknow News: इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी से यूपी में रियल एस्टेट बाजार को मिली नई रफ्तार

Fri, 22 May 2026 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Infrastructure and connectivity have given new momentum to the real estate market in UP.
गोमती नगर स्थित होटल में इंडियन चैंबर ऑफ काॅमर्स की ओर से आयोजित समिट में मौजूद लोग। -संवाद
लखनऊ। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक गलियारों और बेहतर कनेक्टिविटी के चलते उत्तर प्रदेश का रियल एस्टेट बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है। प्रदेश अब केवल एनसीआर तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि मल्टी सिटी ग्रोथ मॉडल के रूप में उभर रहा है। यह बातें गोमतीनगर स्थित होटल में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित यूपी रियल स्टेट समिट-2026 में अधिकारियों और विशेषज्ञों ने कहीं।
विज्ञापन

समिट में प्रदेश के बदलते रियल स्टेट परिदृश्य, उभरते शहरों में बढ़ती मांग, निवेश की संभावनाओं और रेगुलेटरी सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में यूपी रेरा के चेयरमैन संजय आर भूसरेड्डी और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन

चार सत्रों में आयोजित समिट में नीति निर्माता, निवेशक, डेवलपर्स और कंसल्टेंट्स ने भाग लिया। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के डायरेक्टर जनरल राजीव कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के कारण नए शहर विकास के केंद्र बनकर उभर रहे हैं। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बड़े अवसर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि रियल एस्टेट और हाउसिंग किसी भी राज्य के आर्थिक विकास के मजबूत संकेतक होते हैं। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार और रेरा जैसी संस्थाओं की सक्रिय भूमिका से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन एवं संस्थापक अनुज पुरी ने भी प्रदेश में तेजी से मजबूत हो रहे रियल एस्टेट सेक्टर की संभावनाओं पर जानकारी साझा की।

वर्तमान में यूपी रेरा में तीन हजार से अधिक प्रोजेक्ट पंजीकृत

यूपी रेरा के चेयरमैन संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि वर्ष 2023 के अंत से आई तेजी के बाद प्रदेश का रियल एस्टेट सेक्टर और मजबूत हुआ है। वर्तमान में यूपी रेरा में तीन हजार से अधिक प्रोजेक्ट पंजीकृत हैं और निवेश लगातार बढ़ रहा है। एनसीआर और लखनऊ के अलावा अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और मेरठ जैसे शहरों में भी रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं।

डबल इंजन सरकार ने बदली उत्तर प्रदेश की छवि
मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की छवि बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में तेजी से विकास हो रहा है, जबकि कानपुर में रियल एस्टेट सेक्टर को और गति देने की जरूरत है। अयोध्या में पर्यटन विकास के साथ रियल स्टेट गतिविधियां भी तेजी से बढ़ी हैं। कार्यक्रम के दौरान निवेशकों और अन्य प्रतिभागियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed