{"_id":"65fa1c91251560d72d9ba3d9feaf7969","slug":"information-commissioner-posting-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द हो सकती है सूचना आयुक्तों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द हो सकती है सूचना आयुक्तों की नियुक्ति
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Thu, 24 Oct 2013 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सूचना आयोग में रिक्त आठ सीटों के लिए सूचना आयुक्तों के चयन की कार्यवाही जल्द पूरी होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
आयुक्तों की नियुक्ति की संस्तुति देने के लिए गठित मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक जल्द बुलाई जाएगी।
राज्य सूचना आयोग में रिक्त आठ पदों के लिए 600 से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें पत्रकार, अधिवक्ता और नौकरशाह के अलावा सत्ताधारी दल से सीधे जुड़े कई नाम शामिल हैं।
आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी का काम पूरा कर चयन समिति की बैठक बुलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। बैठक के लिए दिन व समय तय करने का प्रस्ताव मुख्य सचिव के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए जिन आठ लोगों के नामों की पूर्व में गठित चयन समिति द्वारा संस्तुति की गई थी और बाद में उसे निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
उनमें एक-दो नामों में फेरबदल कर बाकी को फिर से मौका दिया जा सकता है। बताया जाता है कि दो-तीन ऐसे नए लोगों ने आवेदन किया है जो अपना दावा बेहद पुख्ता बता रहे हैं।
ऐसे में जिन लोगों का नाम एक बार चुना जा चुका है, वे अपना नाम बचाने के लिए सत्ता के गलियारे में सक्रिय हो गए हैं।
चयन समिति में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी और स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन शामिल हैं।
समिति नामों का चयन कर अपनी संस्तुति राज्यपाल को भेजती है। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद ही सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का नियम है।