फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Information about UP Board exam result.

यूपी बोर्ड रिजल्ट एक नजर में: 12वीं में 87.99 तो 10वीं में 87.66 रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

Sun, 15 May 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 May 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
Information about UP Board exam result.
खुशी मनाते टॉपर्स - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड परीक्षा का 10वीं व 12वीं का परिणाम प्रतिशत लगभग एक जैसा रहा। यहां देखें, परिणाम से जुड़ी सभी जानकारियां-

विज्ञापन


- माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2016 में 87.99 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण।

लो आ गया यूपी बोर्ड का रिजल्ट, अपना रोल नंबर डालें और जल्दी से चेक करें

ये रहे 12वीं के टॉप फाइव कैंडिडेट, जानें किसे मिले कितने मार्क्स

ये रहे 10वीं के टॉप फाइव कैंडिडेट, यहां देखें

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं में सौम्या व 12वीं में साक्षी टॉपर

- प्रदेश में 92.48 फीसदी छात्राएं तथा 84.35 फीसदी छात्र सफल हुए।

- बालिकाओं के पास प्रतिशत में पिछले साल की तुलना में 0.32 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

- कुल 3071741 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें २९१७२६८ परीक्षा में शामिल हुए।

- प्रदेश में 1612756 छात्र तथा 1304512 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।

- कुल 1360338 छात्र तथा 1206434 छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं।

- टॉपर्स की सूची में बाराबंकी और कन्नौज की छात्राओं का दबदबा।

- परीक्षा में महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कालेज की साक्षी वर्मा प्रथम और इसी कालेज की प्रतिमा सिंह एवं सोनाली वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।

पिछले साल की तुलना में कम रहा परिणाम

Information about UP Board exam result.
- पिछले साल की तुलना में कुल परिणाम में 0.84 फीसदी की कमी रही।

- प्रदेश भर में बस्ती जिले में सर्वाधिक 96.42 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए।

- चंदौली जिले का रिजल्ट सबसे कम 76.46 फीसदी रहा।

- इलाहाबाद प्रदेश में 51वें स्थान पर रहा। जिले का परिणाम 87.72 फीसदी रहा।

- राजधानी लखनऊ का परीक्षा परिणाम 95.25 फीसदी रहा। यह पांचवें स्थान पर रहा।

- प्रदेश के 44 जिलों का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा।

- प्रदेश में 18.16 फीसदी परीक्षार्थी ससम्मान उत्तीर्ण हुए हैं।

- इलाहाबाद क्षेत्र का रिजल्ट सबसे अधिक 90.45 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम एक नजर में

Information about UP Board exam result.

- माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2016 में 87.66 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण।

- प्रदेश में 91.11 फीसदी छात्राएं तथा 84.82 फीसदी छात्र सफल हुए।

- रायबरेली की सौम्या पटेल प्रदेश में टॉपर। सौम्या को 600 में 592 अंक मिले हैं।

- कुल 3749754 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3259203 परीक्षा में शामिल हुए।

- प्रदेश में 1787294 छात्र तथा 1471909 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।

विज्ञापन

पास होने वाले विद्यार्थियों में 3.92 फीसदी की बढोत्तरी

Information about UP Board exam result.

- कुल 1515932 छात्र तथा 1341066 छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं।

- पिछले साल की तुलना में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 3.92 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

- प्रदेश में इस बार भी आजमगढ़ जिले का परिणाम सबसे अधिक  95.12 फीसदी तथा बांदा का सबसे कम 70.84 फीसदी रहा।

- इलाहाबाद जिले का परिणाम 91.68 फीसदी रहा।

- 25 जिलों का रिजल्ट 90 फीसदी से अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed