फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Information about auspicious time will be available from the almanac of Central Sanskrit University.

Lucknow News: केंद्रीय संस्कृत विवि के पंचांग से मिलेगी शुभ मुहूर्त की जानकारी

Fri, 23 Jan 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 23 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Information about auspicious time will be available from the almanac of Central Sanskrit University.
लखनऊ। शुभ मुहूर्त, शुभ दिन और शुभ योग की जानकारी अब केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पंचांग से मिलेगी। विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग ने सूर्य सिद्धांत ग्रंथ की मदद से पंचांग तैयार कर लिया है। ऑल इंडिया पंचांग कमेटी से पास होते ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा ने बताया कि महावीर प्रसाद श्रीवास्तव और स्वाध्याय संस्थान की डॉ. रत्नकुमारी की अनुवादित किताब सूर्य सिद्धांत ग्रंथ की मदद से पंचांग को तैयार किया गया है। इसे बनाने में करीब 10 वर्ष लगे हैं। जयपुर में पंचांग यंत्र को पीतल की प्लेट पर प्रदर्शित किया जा रहा है। तीन फीट की चादर पर नाड़ी वलय, क्रांति वलय, समय सीमा और कार्य प्रणाली को दर्शाया जा रहा है। गोलाकार प्लेट पर सभी दिशाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


पंचांग भारतीय परंपरा का काल दर्शक है। जिसमें वार तिथि, नक्षत कारण और योग का उपयोग होता है। सारणी और तालिका के रूप में सभी सूचनाएं अंकित की जाती है। पंचांग सूर्यचंद्र की आकाशीय स्थिति के अनुसार बनाए जाते हैं और इनमें अन्य ग्रहों की स्थिति भी प्रदर्शित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed