फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Infectious disease spreads in LKS Colony of Purnia, 20 sick... protest

Lucknow News: पुरनिया की एलकेएस कॉलोनी में संक्रामक रोग फैला, 20 बीमार... प्रदर्शन

Sun, 17 May 2026 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Infectious disease spreads in LKS Colony of Purnia, 20 sick... protest
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित पुरनिया की एलकेएस कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी में कई माह से गंदा पानी सप्लाई होने के कारण करीब 20 लोग बीमार हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम झांकने तक नहीं आई। इससे नाराज लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने गंदे पानी से भरी बोतलें, बाल्टियां और डिब्बे लेकर जिम्मेदार विभागों के खिलाफ आक्रोश जताया। दूसरी ओर, जलकल विभाग ने क्षेत्र में पेयजल संकट को देखते हुए टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू करा दी है। साथ ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत भी शुरू कर दी है। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में पानी की सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, कॉलोनी में करीब छह महीने से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। वहीं, सीवरलाइन चोक होने से गंदा पानी गलियों में भर गया था, जिससे संक्रामक रोग तेजी से फैले। कई परिवारों में एक से अधिक सदस्य बीमार हैं। शुक्रवार को सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। शनिवार को जलकल विभाग हरकत में आया और टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा : दूषित पानी ने छीनी पति की जिंदगी
स्थानीय निवासी कमलेश कुमारी ने आरोप लगाया कि दूषित पानी के कारण उनके पति अयोध्या प्रसाद हेपेटाइटिस और पीलिया की चपेट में आ गए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कमलेश खुद भी पेट दर्द और दस्त से पीड़ित हैं।
बीमारी के कारण छात्रा की परीक्षा छूटी
कक्षा-6 की छात्रा पीहू ने बताया कि दूषित पानी पीने से वह डायरिया की शिकार हो गई थी। निजी क्लीनिक में भर्ती रहने के कारण वह पांच मई को आयोजित स्कूल की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी।
एक सप्ताह में समाधान नहीं तो बड़ा आंदोलन
पूजा शुक्ला ने शनिवार को जलकल विभाग के जेई को मौके पर बुलाकर पेयजल की व्यवस्था कराई। जेई ने एक सप्ताह के भीतर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। पूजा शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इन लोगों का चल रहा इलाज
प्रियंका (12), कमलेश कुमारी (50), कामिनी (45), विवान (3), नीलम कश्यप (12), विजया (25), सुनीता (55), मायादेवी (62), आव्यान (3), कृष्णावती (50), पूजा (40), सुशीला (48), श्रद्धा (10), रिद्धि (2), सतीश (28), मोहिनी (25), पुत्तीलाल (55), संतोष (50), प्रिंस (5) और गुड़िया (10)।
Iपाइपलाइन पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। मरम्मत चल रही है। एक सप्ताह में काम पूरा कर पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। तब तक टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।I

I- आशुतोष कुमार, जेई जलकलI

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article