{"_id":"6944120dec5c4c18f102f5da","slug":"infant-dies-in-lucknow-wife-claims-husband-killed-him-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुधमुंहे बच्चे की मौत, मायके में रह रही पत्नी से लेकर आया था घर; वाइफ बोली- पति ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुधमुंहे बच्चे की मौत, मायके में रह रही पत्नी से लेकर आया था घर; वाइफ बोली- पति ने मार डाला
Thu, 18 Dec 2025 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:09 PM IST
सार
राजधानी में दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। वह सुबह मायके में रह रही पत्नी से बच्चे को लेकर घर आया था। रात में उसकी मौत हो गई। पत्नी ने कहा कि पति ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सआदतगंज क्षेत्र के कश्मीरी मोहल्ला निवासी शाहरुख के दो माह आठ दिन के बच्चे शहबाज की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्चे की मां सिमरन ने पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शाहरुख की नक्खास में चूड़ी की दुकान है। उसकी पत्नी सिमरन पिछले 15 दिन से बेटे के साथ रईस नगर स्थित मायके में रह रही थी। बुधवार शाम 4 बजे शाहरुख ससुराल से बेटे को अपने साथ ले गया। रात में उसे अपने पास ही सुला लिया। सुबह जागने पर उन्हें बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं दिखी तो वह घबरा गया।
विज्ञापन
इस पर वह उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। आशंका है कि ठंड लगने से बच्चे की मौत हो गई। बाद में बच्चे की मां ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है। दोनों पक्ष के लोग आपस में सुलह-समझौते की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन