फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   indrani mukharjee story is presented on stage

इंद्राणी के जीवन के सारे राज अक्टूबर में खुलेंगे लखनऊ में!

Mon, 07 Sep 2015 09:49 AM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
indrani mukharjee story is presented on stage

अति महत्वाकांक्षा, बेहिसाब पैसे की ललक, चमक-दमक भरी जिंदगी की चाहत से रिश्तों के कत्ल तक...। कुछ यही कहानी है इंद्राणी मुखर्जी की। बहुचर्चित शीना बोरा मर्डर केस पर फिल्म तो जब बनेगी तब बनेगी, राजधानी के लोग इंद्राणी की कहानी से जल्द ही रूबरू होंगे।

विज्ञापन


वह भी मंच के जरिये। शहर के युवा रंगकर्मी इंद्राणी के किरदार को मंच पर जीवंत करने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात है कि इंद्राणी को मंच पर देखने के लिए 500 से 1000 रुपये तक का टिकट खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन


कई विवादित और सच्ची घटनाओं को मंच पर उतार चके युवा रंगकर्मी मुकेश वर्मा इंद्राणी की कहानी को मंच पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने बताया कि उनके रंगमंडल दल ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में यह कहानी मंचित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक के लिए खोजी जा रही है इंद्राणी

indrani mukharjee story is presented on stage

सारा फोकस पटकथा पर है। कहानी एकदम उसी रूप में उतारी जाएगी, जिस रूप में रोज लोगों के सामने आ रही है। इसमें महज शीना के मर्डर की ही नही, बल्कि इंद्राणी की जिंदगी के विभिन्न पहलुओं, मीडिया में उसका कदम, उसकी महत्वाकांक्षा, साजिश, रिश्तों का कत्ल, यानी समग्र रूप से कहानी को मंच पर पेश किया जाएगा।

इसके लिए मुंबई में पूरी स्टोरी को शुरू से कवर कर रहे कुछ जर्नलिस्ट और मीडिया रिपोर्ट की मदद ली जाएगी। पटकथा लिखी जा रही है। ऐसे कलाकार की खोज की जा रही है जो मुख्य किरदार यानी इंद्राणी को साकार कर सके। करीब 90-100 मिनट का मंचन होगा।

कोशिश की जाएगी कि किन परिस्थितियों में हत्याकांड वजूद में आया उसे भी मंच पर उतारा जाए। पटकथा लिखी जा रही है और मुख्य ‘इंद्राणी’ कैरेक्टर से मिलते कलाकार को खोजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed