फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indigo plane engine gets trouble in amausi in Lucknow.

रनवे पर रफ्तार भरते ही बिगड़ा विमान का इंजन, बाल-बाल बचे 163 यात्री

Fri, 22 Jul 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Jul 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
Indigo plane engine gets trouble in amausi in Lucknow.
- फोटो : indigo

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से गुरुवार को मुंबई जा रहे इंडिगो के एक विमान का इंजन रनवे पर रफ्तार भरते ही बिगड़ गया। विमान में आई तकनीकी खराबी की खबर लगते ही एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। विमान में 163 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


आनन-फानन में फ्लाइट को टैक्सी वे पर लाया गया। देर रात तक इंजीनियर तकनीकी दिक्कत दूर करने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। नाराज यात्रियों ने हंगामा किया तो उन्हें किसी तरह समझा-बुझाकर दूसरी फ्लाइट से मुंबई रवाना किया गया।
विज्ञापन


अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-339 गुरुवार दोपहर मुंबई के लिए उड़ान भरने को तैयार थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल(एटीसी) से अनुमति मिलने के बाद विमान ने रनवे पर रफ्तार भरना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद विमान के दूसरे इंजनों को भी चालू कर दिया गया, जिससे रफ्तार दोगुनी हो गई। महज कुछ मिनटों बाद ही फ्लाइट टेक ऑफ करने वाली थी, पर इससे पहले ही पायलट को इंजन में कुछ गड़बडी लगी। पायलट ने एटीसी को सूचना दी और सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए। फिर बाद में चालू किए गए इंजनों को बंद कर दिया। बड़ी ही सावधानी से विमान को टैक्सी वे पर लाकर खड़ा कर दिया गया।

एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप

Indigo plane engine gets trouble in amausi in Lucknow.
demo pic

सूचना से एयरपोर्ट प्रशासन पर हड़कम्प मच गया। एयरलाइंस के अधिकारियों के हाथपांव फूलने लगे। इधर विमान में बैठे यात्रियों को जैसे ही तकनीकी खामी की जानकारी मिली, वे घबरा गए। हादसे की आशंका से यात्रियों ने अपने परिवारीजनों को सूचित कर दिया, जिससे एयरपोर्ट के बाहर भी लोग जुटने लगे।

यात्रियों ने किया हंगामा
फ्लाइट के इंजन में खराबी आने के बाद जब यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचाया गया तो उन्होंने नाराजगी जताई और हंगामा किया। यात्रियों की एयरलाइंस अधिकारियों से कहासुनी भी हो गई। एयरपोर्ट प्रशासन व सीआईएसएफ भी मौके पर पहुंच गई, जवानों ने यात्रियों को शांत कराने का प्रयास किया। कुछ यात्रियों ने अपने टिकट भी कैंसिल करा लिए, जबकि अन्य दूसरी फ्लाइट से मुंबई को रवाना हो गए।

बंगलुरु की फ्लाइट से मुंबई भेजे गए यात्री
मुंबई की फ्लाइट से उतारे गए पैसेंजरों को इंडिगो की बंगलुरु से लखनऊ आई फ्लाइट 6ई-163 को फ्लाइट 6ई-339 में बदलकर मुंबई रवाना किया गया। वहीं बंगलुरु जाने वाले यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया।

चलती रही माथापच्ची, नहीं ठीक हुई खराबी

Indigo plane engine gets trouble in amausi in Lucknow.
demo pic

इंडिगो की फ्लाइट में खराबी आने केबाद उसे टैक्सी वे पर ले जाया गया। जहां सूचना पर इंजीनियरों की टीम पहुंची।

देर रात तक टीम तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास करती रही। पसीना बहाया, माथापच्ची की, पर समस्या दूर नहीं हो सकी।

इस पर अमौसी एयरपोर्ट के निदेशक पीके श्रीवास्तव का कहना है कि इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी समस्या पैदा हो गई थी।

चूंकि, फ्लाइट टेक ऑफ करने के लिए रनवे पर रफ्तार भर रही थी और इसी दौरान पायलट को आशंका हुई, इसलिए उसे टैक्सी वे पर रोक लिया गया। फ्लाइट में 163 पैसेंजर थे, जो सकुशल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed