{"_id":"5f4e766c8ebc3e54c519293e","slug":"indigo-flight-from-lucknow-to-indore-commenced-water-shower-welcomed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से इंदौर जाने वाली इंडिगो की उड़ान शुरू, पानी की बौछार कर किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से इंदौर जाने वाली इंडिगो की उड़ान शुरू, पानी की बौछार कर किया गया स्वागत
Tue, 01 Sep 2020 09:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
एअरपोर्ट पर यात्रियों का किया गया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंदौर जाने वाली इंडिगो की उड़ान मंगलवार से शुरू हो गई। इस दौरान एयरपोर्ट रनवे पर पानी की बौछार कर इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान का स्वागत किया गया। इस उड़ान के शुरु होने से इंदौर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
बताते चलें कि कोरोना कॉल के बाद 25 मई से दुबारा उड़ान की अनुमति मिलने के बाद से लगातार उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके तहत लगभग पूरे भारतवर्ष में लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ाने मिलने लगी हैं।
मालूम हो कि इंदौर और भोपाल की उड़ाने अभी तक प्रतीक्षा में थी। जिसमें से इंदौर की उड़ान आज से शुरू हो गई है, वहीं भोपाल की उड़ान भी जल्द ही शुरू की जाएगी। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके शर्मा ने इंदौर जाने वाली उड़ान के पहले यात्री अशोक कुमार सक्सेना को बोर्डिंग पास देते हुए उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर के लिए सप्ताह में प्रतिदिन एक उड़ान शुरू की गई है। इसकी जानकारी देते हुए एयरपोर्ट के असिस्टेंट जनरल मैनेजर नितिन कादियान ने बताया कि इंडिगो की उड़ान (6ई-7321) शाम 4:45 बजे इंदौर से लखनऊ जाएगी और (6ई-7299) उड़ान लखनऊ से इंदौर के लिए शाम 5:10 पर रवाना होगी।
यह विमान 78 सीटर है। 1 सितंबर को इंदौर से लखनऊ आने वाले पहले विमान में 66 पैसेंजर सवार थे और लखनऊ से इंदौर जाने वाली उड़ान में 58 यात्रियों ने यात्रा की।