{"_id":"693ae603bf4c970f3005e159","slug":"indigo-airlines-6500-passengers-to-receive-refunds-along-with-bonus-coupons-lucknow-flight-diverted-to-kol-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo Airlines : 6500 यात्रियों को रिफंड के साथ मिलेगा बोनस कूपन...लखनऊ की उड़ान कोलकाता डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indigo Airlines : 6500 यात्रियों को रिफंड के साथ मिलेगा बोनस कूपन...लखनऊ की उड़ान कोलकाता डायवर्ट
Thu, 11 Dec 2025 09:11 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:11 PM IST
सार
इंडिगो एयरलाइंस उड़ानों की गड़बड़ी अब सामान्य हो रही है, लेकिन लखनऊ के करीब 6500 यात्रियों को रिफंड के साथ 10,000 रुपये तक का बोनस कूपन दिया जाएगा। इसी बीच दिल्ली-लखनऊ आने वाली एक उड़ान कोलकाता डायवर्ट करनी पड़ी।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन का विमान
- फोटो : ANI
विस्तार
इंडिगो एयरलाइंस के विमानों का संचालन पटरी पर लौट आया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली से लखनऊ आने वाली एक उड़ान कोलकाता डायवर्ट कर दी गई। शेष विमानों का संचालन सामान्य रहा। वहीं अब एयरलाइन ने यात्रियों के रिफंड को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार 6500 यात्रियों को रिफंड के साथ बोनस कूपन दिया जाएगा।
पिछले एक हफ्ते से इंडिगो की उड़ानों का संचालन गड़बड़ाया हुआ था, जो गत दिवस सामान्य हुआ। दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, हैदराबाद की 150 से अधिक उड़ानों को इंडिगो ने निरस्त कर दिया, जिससे हजारों यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि यात्री एयरपोर्ट पर विमान के लिए घंटों इंतजार कर रहे थे और एयरलाइन अचानक उड़ान निरस्त कर देती थी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त विमानों के निरस्त होने पर फुल रिफंड दिया जाएगा। एयरलाइन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि लखनऊ में ऐसे करीब 6500 यात्री हैं, जिनके विमान अचानक निरस्त हुए, उन्हें रिफंड व कूपन दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एयरलाइन प्रशासन ने ट्रेवेल एजेंटों से भी संपर्क शुरू कर दिया है।

रिफंड के साथ जुर्माना भी दिया
इससे यात्रियों को होने वाली मानसिक पीड़ा को देखते हुए इंडिगो को निर्देशित किया गया है कि रिफंड के साथ जुर्माना भी दिया। सूत्र बताते हैं कि एयरलाइन प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली दिक्कतों के लिए खेद जताया है। साथ ही दस हजार रुपये तक का बोनस कूपन देने की तैयारी है। इस कूपन का इस्तेमाल यात्री एक साल के अंदर उड़ानों के टिकट पर कर सकेंगे।