{"_id":"62dc482cf0cf7d4264530f01","slug":"indian-railways-32-trains-route-changed-due-to-non-interlocking-work","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्री ध्यान दें: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेन निरस्त, 32 का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री ध्यान दें: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेन निरस्त, 32 का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट
Sun, 24 Jul 2022 07:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Jul 2022 07:10 AM IST
सार
निरस्त ट्रेनों में वाराणसी-बरेली 24 जुलाई से 4 अगस्त, बरेली-वाराणसी 25 जुलाई से 5 अगस्त, लखनऊ-छपरा 30 जुलाई से 4 अगस्त एवं छपरा-लखनऊ 31 जुलाई से 5 जुलाई से 5 अगस्त तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
विस्तार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अकबरपुर, कथेरी, गोसाईंगंज स्टेशनों पर गैर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लखनऊ-छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस को 30 जुलाई से 5 अगस्त तक के लिए निरस्त कर दिया गया। जबकि 32 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन
निरस्त ट्रेनों में वाराणसी-बरेली 24 जुलाई से 4 अगस्त, बरेली-वाराणसी 25 जुलाई से 5 अगस्त, लखनऊ-छपरा 30 जुलाई से 4 अगस्त एवं छपरा-लखनऊ 31 जुलाई से 5 जुलाई से 5 अगस्त तक निरस्त रहेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक हावड़ा-योग नगरी ऋ षिकेश, योग नगरी ऋ षिकेश-हावड़ा, धनबाद-फिरोजपुर एवं फिरोजपुर-धनबाद 24 जुलाई से 4 अगस्त तक बदले रूट वाराणसी, जंघई, फाफामऊ ऊंचाहार, रायबरेली व लखनऊ होकर चलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
इनके बदले रूट
| ट्रेन नंबर | नाम | किस रूट से चलेंगी | कब से कब तक |
| 18103 | टाटा नगर-अमृतसर | वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ | 25, 27, जुलाई, 1 एवं 3 अगस्त |
| 18104 | अमृतसर-टाटा नगर | लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी | 27, 29 जुलाई एवं 3 अगस्त |
| 15636 | गुवाहाटी-ओखा | वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ | 25 जुलाई एवं 1 अगस्त |
| 15635 | ओखा-गुवाहाटी | लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी | 29 जुलाई |
| 15668 | कामाख्या-गांधीधाम | वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ | 27 जुलाई, 3 अगस्त |
| 15667 | गांधीधाम-कामाख्या | लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी | 30 जुलाई |
| 14017 | रक्सौल-आनंद विहार | वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ | 28 जुलाई, 4 अगस्त |
| 14018 | आनंद विहार-रक्सौल | लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी | 27 जुलाई, 3 अगस्त |
| 22103 | लोक मान्य तिलक-अयोध्या छावनी | फाफामऊ-प्रतापगढ़-सुल्तानपुर.-अयोध्या छावनी | 25 जुलाई, 1 अगस्त |
| 13238 | कोटा-पीएनबी बरेली | लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद | 24, 28, 29, 31 जुलाई, 4 अगस्त |
| 15934 | अमृतसर-न्यू तिनसुखिया | लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद | 29 जुलाई |
| 19321 | इंदौर-पीएनबी बरेली | लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद | 30 जुलाई |
| 13483 | मालदा टाउन-दिल्ली | जाफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ | 24, 26, 27, 29, 31 जुलाई, 2, व 3 अगस्त |
| 13484 | दिल्ली-मालदा टाउन | लखनऊ-सुल्तानपुर-जाफराबाद | 24, 26, 28, 29, 31 जुलाई, 2 व 4 अगस्त |
| 13509 | आसनसोल-गोंडा मऊ | गोरखपुर-गोंडा | 26 जुलाई व 2 अगस्त |
| 13510 | गोंडा-आसनसोल गोंडा | गोरखपुर-मऊ | 27 जुलाई व 3 अगस्त |
| 15715 | किशनगंज-अजमेर | बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा | 26, 29, 31 जुलाई व 2 अगस्त |
| 15716 | अजमेर-किशनगंज | छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी | 25, 26, 28, जुलाई 1, 2, व4 अगस्त |
| 14649 | अयोध्या नगर-अमृतसर | अयोध्या नगर-गोरखपुर-बाराबंकी | 26, 29, 31 जुलाई व 2,व 5 अगस्त |
| 14650 | अमृतसर-अयोध्या नगर | बाराबंकी-गोरखपुर-अयोध्या नगर | 25, 27, 30, जुलाई , 1 व 3 अगस्त |
| 15025 | मऊ-आनंद विहार | मऊ-गोरखपुर-बाराबंकी | 26, 31 जुलाई , 2 अगस्त |
| 15026 | आनंद विहार-मऊ | बाराबंकी-गोरखपुर-मऊ | 25, 29, जुलाई व 1 अगस्त |
| 15054 | लखनऊ-छपरा | अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-छपरा | 24 से 29 जुलाई तक |
| 15053 | छपरा-लखनऊ छपरा | गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या | 25 से 30 जुलाई तक |
| 04651 | अयोध्या नगर-अमृतसर | छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी | 26, 29, 31 जुलाई 2, 5 अगस्त |
| 04652 | अमृतसर-अयोध्या नगर | बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा |
24, 27, 29, 31 जुलाई व 3 अगस्त |
| 09465 | अहमदाबाद-दरभंगा | बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा | 29 जुलाई |
| 09466 | दरभंगा-अहमदाबाद | छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी | 25 जुलाई व 1 अगस्त |