{"_id":"5cd10574bdec22073706be5c","slug":"indian-railway-big-decision-now-tatkal-ticket-sales-will-start-from-11-30-am","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, 19 स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग सुबह अब 11.30 बजे से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, 19 स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग सुबह अब 11.30 बजे से
Tue, 07 May 2019 10:33 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 May 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सीव डी श्रेणी के स्टेशनों पर दलालों की मौजूदगी और तत्काल टिकट के लाइन को लेकर कहासुनी व मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर तत्काल बुकिंग के समय में परिवर्तन किया गया है।
इस मंडल के 19 स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग अब आधा घंटे की देरी यानी सुबह 11.30 बजे खुलेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि तीन मई को एनआर लखनऊ मंडल कार्यालय से सभी स्टेशनों के लिए नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल, पूरे रेलवे में टिकटघर पर एक ही समय पर तत्काल टिकट बनते हैं। पर, मंडल के 19 स्टेशनों पर मंगलवार से तत्काल व अनारक्षित टिकट सेवा आधे घंटे की देरी से सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। हालांकि अन्य सेवाएं पहले की तरह ही मिलेंगी।

Trending Videos
इन स्टेशनों पर समय में बदलाव
कानपुर ब्रिज, कुंडा हरनामगंज, फूलपुर, लंभुआ, मुसाफिरखाना, जौनपुर सिटी, सेवापुरी, बादशाहपुर, शिवपुर, मरियाहु, खेता सराय, जलालगंज, आचार्य नारायण देव नगर, जाफराबाद, मालिपुर, गोसाईगंज, अंतु, बाबतपुर और श्रीकृष्णानगर स्टेशन शामिल हैं।