फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indian Railway: 310 trains will have state-of-the-art women's coaches, making the journey safe and pleasant.

Indian Railway: 310 ट्रेनों में लगेंगी अत्याधुनिक महिला बोगियां, सुरक्षित व सुहाना होगा सफर

Thu, 26 Feb 2026 09:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 26 Feb 2026 09:19 PM IST
सार

महिलाओं के सफर को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए महीनेभर के अंदर अफसरों को ट्रेनों की सूची देनी होगी। अप्रैल से ट्रेनों में नई महिला बोगियां लगनी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
Indian Railway: 310 trains will have state-of-the-art women's coaches, making the journey safe and pleasant.
- फोटो : Adobe stock

विस्तार

ट्रेनों में महिलाओं के सफर को और सुरक्षित व सुहाना बनाने के लिए नई अत्याधुनिक बोगियों को लगाया जाएगा। 310 ट्रेनों में अप्रैल से नई बोगियां लगनी शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि इन बोगियों को वूमेन फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसमें बेबी फीडिंग के लिए भी जगह उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे अफसरों से ऐसी ट्रेनों की सूची मांगी गई है, जिनमें इन बोगियों को डिमांड के अनुसार लगाया जा सके।

विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा, उनके रेल के सफर को उत्कृष्ट बनाने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। महिला आरपीएफ जवानों की संख्या में वृद्धि, महिला एस्कॉर्ट सहित रेलवे के फ्रंटलाइन स्टाफ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। इसके अतिरिक्त ट्रेनों में महिलाओं के सफर को बेहतर बनाने के लिए नई महिला बोगियों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ के रास्ते आने-जाने वाली ट्रेनों में 310 महिला बोगियों को ट्रेनों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जापान में सीएम योगी: 501 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन में किया सफर, बयान किए अपने अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: "शंकराचार्य के खिलाफ दमन की कार्यवाही हुई तो पार्टी करेगी संघर्ष", आप सांसद संजय सिंह ने दिया बयान


रेलवे अधिकारी बताते हैं कि महिला बोगियों को लगाने के पीछे रेलवे बोर्ड का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। अभी तक ट्रेनों में जो महिला बोगियां लगी हैं, उनकी हालत खस्ता है। त्योहारों, परीक्षा आदि के समय महिला बोगियों में पुरुषों का कब्जा हो जाता है, जिससे महिलाओं को ट्रेनों में खड़े होकर सफर करना पड़ता है। उनकी समस्याओं को देखते हुए उक्त निर्णय लिया गया है। इससे महिला यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

बेबी फीडिंग के लिए होगी जगह

महिला बोगियों में सफर करने वाली माताओं के लिए कई सुविधाएं होंगी। आरामदायक सीटों के साथ-साथ सेनेटरी नैपकिन की सुविधा होगी। इतना ही नहीं बेबी फीडिंग के लिए भी महिलाओं को जगह उपलब्ध कराई जाएगी। जिन ट्रेनों में लोड अधिक रहता है, उसमें महिला बोगियों में आरपीएफ की महिला जवान भी तैनात की जाएगी।

कोटे में भी मिलती है महिलाओं को वरीयता
रेलवे की ओर से महिलाओं को टिकटों के रिजर्वेशन में भी राहत मिलती है। सीनियर सिटीजन कोटे में छूट मिलती है। साथ ही महिला कोटा भी रहता है। बोगियों में महिलाओं के लिए सीटों की संख्या भी तय है। आवश्यकता होने पर इनमें भी वृद्धि की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed