लखनऊ। स्वदेशी व्यापारी मंच की ओर से रविवार को ऐशबाग के होटल में हुए कार्यक्रम में व्यापारियों को निर्यातक बनाने के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना रखी गई। साथ ही राष्ट्रहित, व्यापार हित और व्यापारी हित के नारे का संकल्प दोहराया गया। मंच के संयोजक बीसी भरतिया ने बताया कि सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को स्वदेशी व्यापारी मंच में आने का खुला निमंत्रण है। स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार व सह संयोजक संदीप बंसल ने बताया कि व्यापारियों को निर्यातक बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि 18 राज्यों के प्रतिनिधि में महाराष्ट्र से शंकर ठक्कर, हैदराबाद से मनोहर लाल अग्रवाल, दिल्ली से पूनम चौधरी, राजस्थान कोटा से अनीता मीणा, देहरादून से पंकज मेसन, दिल्ली से राकेश द्विवेदी, चंद्रपुर महाराष्ट्र से ऐश्वर्य बागड़े, गुजरात से लक्ष्मण चौधरी, दिल्ली से देवेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)