फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India to become exporter in defense products sector: CM Yogi

रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में निर्यातक बनेगा भारत : मुख्यमंत्री योगी

Wed, 02 Dec 2020 09:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Dec 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
India to become exporter in defense products sector: CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर में व्यापक संभावनाएं हैं। हमारे पास टेक्नोलॉजी व नॉलेज के लिए बेहतर पार्टनर के रूप में आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू हैं। उम्मीद है कि सभी के प्रयास से रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में शीघ्र ही भारत आत्मनिर्भर ही नहीं, निर्यातक भी बनेगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने जैसा होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को मुंबई केे एक होटल में रक्षा उत्पादों के कारोबारियों से मुलाकात के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर में निवेश के प्रति आप लोगों ने जो उत्साह दिखाया, उससे हमारा भी हौसला बढ़ा है। डिफेंस कॉरिडोर में छह नोड झांसी, चित्रकूट, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और लखनऊ हैं। हर नोड में पर्याप्त जमीनें हैं। सभी नोड को हम आने वाले समय में एक्सप्रेस-वे से जोड़ देंगे। इस दौरान रक्षा उत्पाद के कारोबारियों ने कई अहम सुझाव दिए तथा यूपी सरकार के कार्यों की सराहना भी की। यूपीडा के चेयरमैन अवनीश कुमार अवस्थी ने कारोबारियों का स्वागत किया और इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ मुत्थू कुमार स्वामी ने आभार जताया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सिद्धार्थनाथ सिंह, आशुतोष टंडन और आईआईडीसी आलोक टंडन मौजूद थे।
विज्ञापन


10 लाख एमएसएमई यूनिटों को बैंकों से जोड़ा
योगी ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा एमसएमई यूनिटें यूपी में हैं। कोरोना काल के दौरान हम लोगों ने प्रदेश में साढ़े 10 लाख से अधिक एमएसएमई यूनिटों को बैंकों के साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। रोजगार की व्यापक संभावनाओं को आगे बढ़ाया है। यूपी में एक्सप्रेस-वे का इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed