अश्लील वॉट्सऐप स्टेटस की पत्नी ने कराई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही अश्लील फोटो भी लगाता है। कोतवाली पुलिस ने शहर के कारोबारी अंकित कालरा पर एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति फायनेंस कारोबारी हैं, वह अपने स्टेटस में ऐसी बातें लिखते हैं जो निजी जीवन से ताल्लुक रखती हैं।
पीड़िता के मुताबिक उनके पति अक्सर उनका निक नेम का इस्तेमाल अपने व्हाट्सएप स्टेटस में अभद्र तरीके से करते हैं और साथ में गालियों का भी लिखते हैं। कई रिश्तेदारों ने स्टेटस देखने के बाद उनका सूचित किया है।
व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर देश का पहला मुकदमा
शायद यह देश का पहला मुकदमा होगा जिसमें आरोपी अपने व्हाट्सएप स्टेटस को बदलकर किसी को परेशान कर रहा है। देश में ये एक बड़ी बहस का मुद्दा बन सकता है कि क्या कोई अपनी मर्जी से अपना व्हाट्सएप स्टेटस बदल सकता है या नहीं ? क्या व्हाट्सएप स्टेटस पर भी पुलिस की नजर होनी चाहिए ? ये एक बड़ा सवाल उठा है।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया,पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू हो गई है।
आरोपी पति अंकित कालरा ने बताया, पत्नी के साथ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ अक्सर यह झूठी शिकायतें करती रहती है। मेरे ऊपर लगे सारे आरोप झूठे हैं।