फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP MLC Election 2021 News Update: Independent candidate's nomination cancelled in UP MLC election.

यूपी विधान परिषद चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन निरस्त, भाजपा-सपा के सभी प्रत्याशियों का निर्वाचन तय

Tue, 19 Jan 2021 02:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Jan 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
UP MLC Election 2021 News Update: Independent candidate's nomination cancelled in UP MLC election.
नामांकन के बाद मौजूद सभी भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala

यूपी में 12 सीटों पर हो रहे विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के सभी 10 व सपा के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। दरअसल, निर्दलीय उम्मीदवार महेश चंद्र शर्मा का नामांकन खारिज कर दिया गया। शर्मा के नामांकन पत्र में आवश्यक 10 प्रस्तावक नहीं थे। इसके साथ ही यह सुनिश्चित हो गया है कि मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी अत: गुरुवार 21 जनवरी को सभी प्रत्याशियों के औपचारिक निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक सपा के दो, भाजपा के दस व एक निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा सहित 13 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। महेश के पास दस प्रस्तावक न होने के कारण उनका नामांकन निरस्त होना भी कल ही तय हो गया था। महेश शर्मा ने गत नवंबर में राज्यसभा की दस सीटों पर हुए चुनाव में भी नामांकन दाखिल किया था। उस समय भी प्रस्तावक न होने के कारण उनका नामांकन निरस्त किया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को ही भाजपा के दस उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानमंडल के टंडन हॉल पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इनमें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति और कुंवर मानवेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, ब्रजेश पाठक, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, सुब्रत पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed