{"_id":"69519761684d13ddac0711d4","slug":"indecent-remarks-on-muslim-religious-leaders-fir-against-12-lucknow-news-c-13-knp1002-1535973-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुस्लिम धर्मगुरुओं पर अभद्र टिप्पणी, 12 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुस्लिम धर्मगुरुओं पर अभद्र टिप्पणी, 12 पर एफआईआर
Mon, 29 Dec 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के रुस्तम नगर निवासी नूरुल हसन ने सोशल मीडिया पर शिया धर्मगुरु, समाजसेवी व अधिवक्ता की फोटो पर अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्ट करने के दो आरोपियों और पोस्ट को लाइक व कमेंट करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ रविवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
नूरुल के मुताबिक उन्होंने फेसबुक पर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद, मौलाना यासूब अब्बास, समाजसेवी सैयद इफ्तिखार हुसैन रिजवी और एडवोकेट मोहम्मद नकवी की फोटो लगाकर अपमानजनक टिप्पणी वाली पोस्ट देखी। आरोप है कि मानू सुल्तान व सरदारे आला ने आपत्तिजनक पोस्ट की, जिसे उनके दोस्त हैदर अली, जुहैर रिजवी, मोहम्मद असलम, एसएस अली रिजवी, मोहम्मद अली नकवी, अमन रिजवी, नसीम रिजवी, हसन इमाम, तुराब मिर्जा व कासिम ने लाइक कर अभद्र कमेंट किए। इस वजह से समाज में धर्मगुरुओं की छवि धूमिल हो रही है। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।