{"_id":"af1c064d96526d70456595dac74f9c71","slug":"increase-the-rate-of-vrandavan-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के लिए वृंदावन योजना के बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के लिए वृंदावन योजना के बढ़े दाम
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Feb 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो के लिए आवास विकास परिषद जो 200 करोड़ रुपये देगा उसका सीधा असर वृंदावन योजना में फ्लैट व प्लॉट लेने वालों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
इसी के कारण परिषद ने 5 फरवरी को होने वाली लाटरी अचानक स्थगित कर दी थी। वृंदावन योजना 3 व 4 में अगस्त में 159 संपत्तियों के लिए पंजीकरण खोला गया था।
इसमें 55 मकान व 104 भूखंड हैं। इनकी लाॅटरी पांच फरवरी को होनी थी लेकिन रेट बढ़ाने के लिए परिषद ने लाॅटरी स्थगित कर दी। अब इन संपत्तियों का आवंटन जमीन की बढ़ी हुई दर पर किया जाएगा।
अपर आवास आयुक्त जेबी सिंह ने बताया कि 30/40 वर्ग मीटर के मकान का दाम जो पहले 9.15 लाख रुपये था वह 10.50 लाख रुपये हो जाएगा।
इसी तरह 40 वर्ग मीटर के भूखंड की कीमत 5.94 लाख से बढ़कर 6.90 लाख रुपये हो जाएगा। उन्होंनेे बताया कि जमीन के रेट बढ़ जाने के कारण फ्लैट व भूखंड की कीमत बढ़ गई है।
विज्ञापन
इसलिए यदि पंजीकरण कराने वाला कोई आवेदक बढ़ी हुई दर पर संपत्ति नहीं लेना चाहता है तो उसको इसकी सूचना देनी हेागी। इसके लिए परिषद जल्द ही समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करेगा।
विज्ञापन
इसमें उन लोगों से आपत्ति मांगी जाएगी जो अधिक कीमत पर सहमत नहीं है। ऐसे लोगों को लाटरी में शामिल नहीं किया जाएगा।
एलडीए अपने सबसे महंगे फ्लैटों के लिए पंजीकरण बृहस्पतिवार से करेगा। पहली बार 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के फ्लैटों की योजना एलडीए ने लांच की है।
गोमती नगर विस्तार सेक्टर-1 की प्राइम लोकेशन में एलडीए ये फ्लैट बेचेगा। यहां फ्लैटों की कीमत 69 लाख से लेकर 1.17 करोड़ रुपये तक जा रही है। कुल 240 फ्लैटों की स्कीम प्राधिकरण ला रहा है।
चार टाइप के फ्लैट प्राधिकरण बेचेगा, जिनका पंजीकरण छह फरवरी से पांच मार्च तक जारी रहेगा। इनकी पंजीकरण पुस्तिका 300 रुपये की होगी। 139 वर्ग मीटर से लेकर 236 वर्ग मीटर के बीच फ्लैट होंगे।
थ्री बीएचके, थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट, 4 बीएचके प्लस सर्वेंट रूम टाइप के फ्लैट होंगे। आवंटन से दो से ढाई साल के बीच कब्जा देने का दावा प्राधिकरण कर रहा है।
इनकी बुकलेट पांच सौ रुपये की कीमत पर एलडीए के बाहर स्थित यूको बैंक और कुछ अन्य बैंकों की शाखाओं में बेची जाएगी।