{"_id":"60916fd38ebc3edd4717b2fd","slug":"increase-immunity-from-the-ingredients-present-at-home-ayush-department-told-how-to-fight-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मौजूद सामग्री से बढ़ाएं इम्यूनिटी, आयुष विभाग ने बताया कोरोना से लड़ने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में मौजूद सामग्री से बढ़ाएं इम्यूनिटी, आयुष विभाग ने बताया कोरोना से लड़ने का तरीका
Tue, 04 May 2021 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को मात देने के लिए आयुष विभाग ने नया फॉर्मूला अपनाया है। वह प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में मौजूद सामग्री और जड़ी-बूटियों के आधार पर लोगों को बचाव का तरीका बता रहा है। इससे लोगों को जरूरी सामग्री ढूंढ़ने में किसी तरह की समस्या नहीं होगी। घर में अथवा आसपास मौजूद सामग्री के जरिए लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकेंगे। इसके लिए आयुष कवच एप में नया फीचर जोड़ा गया है।
विज्ञापन
आयुष विभाग के डॉक्टर अशोक बताते हैं कि पूर्वी यूपी में खानपान में चावल अहम सामग्री है। चावल की मांड बलवर्धक होती है। चावल को आठ गुना पानी में डाल कर उबालें, उसमें भूना जीरा व सेंधा नमक मिला कर सेवन करें। इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इसी तरह पालक, चौलाई व लोबिया का हींग के साथ सेवन कर इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में यूकेलिप्टस पत्र अधिक होता है, जो श्वास-कास नाशक होता है। इसकी पत्तियों को पानी में डाल कर उबालें और दिन में दो बार भाप लें। यहां ज्वारांकुश पाया जाता है। इसकी दो से तीन पत्तियां चार कप पानी में उबालें। जब एक कप बचे तो निकाल कर उसका सेवन करें। मट्ठा के सेवन से भी फायदा होगा।
विज्ञापन
बुंदेलखंड में महुआ से मिलेगी ताकत
डॉ. अशोक के मुताबिक बुंदेलखंड में महुआ का फूल अधिक पाया जाता है, जो बलवर्धक एवं पोषक होता है। 20 से 30 महुआ के फूलों को पानी या दूध में उबाल कर उसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा इस क्षेत्र में सत्तू भी अधिक पाया जाता है। जौ व चना के सत्तू का नमक व गुड़ के साथ सेवन करें। इसके अलावा पेठा भी घी में भूनकर सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
मेथी भी कारगर
प्रदेश के मध्य क्षेत्र में मेथी एवं खुरासानी अजवायन अधिक पाई जाती है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं शूलहर है। मेथी व अजवाइन के बीज को पीस कर गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार लें। हल्दी एंटी एलर्जिक होती है, इसके चूर्ण को घी में भून कर आधा चम्मच दिन में दो बार गुनगुने पानी से सेवन करें। कच्चा आम पाचक शक्ति व शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसे उबाल कर पानी में मसल लें। उसमें पुदीना, काला नमक, भूना जीरा मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।