फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income tax investigation of Nikant Jain close to IAS Abhishek Prakash begins STF seeks documents

UP News: IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन की आयकर जांच शुरू, STF से मांगे आवास और कार्यालय के दस्तावेज

Mon, 18 Aug 2025 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 03:59 PM IST
सार

आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन की आयकर जांच शुरू हो गई है। आईटी विभाग ने एसटीएफ से निकांत के आवास और कार्यालय से जुटाए दस्तावेज देने को कहा है। निकांत की कंपनी के निदेशक सौरभ सेठ की कंपनियों की भी गहनता से जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Income tax investigation of Nikant Jain close to IAS Abhishek Prakash begins STF seeks documents
निकांत जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन के खिलाफ आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। आयकर विभाग ने इंवेस्ट यूपी में कमीशनखोरी का रैकेट चलाने के आरोप में निकांत को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ से उसके आवास और कार्यालय में मिले दस्तावेज मांगे हैं। साथ ही, जांच में सामने आए तथ्यों को भी साझा करने का अनुरोध किया है। एसटीएफ द्वारा इसे मुहैया कराने के बाद निकांत को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।

विज्ञापन


आयकर विभाग की जांच इकाई ने इन्वेस्ट यूपी में कमीशनखोरी के रैकेट की जांच के तहत निकांत पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने निकांत के अलावा उसकी कंपनी के निदेशक सौरभ सेठ के बारे में भी अहम जानकारियां जुटाई हैं, जिनमें उनकी आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के द्वारा बीते 10 वर्ष में हुए लेन-देन का ब्योरा भी शामिल है। 

विज्ञापन

प्रोजेक्ट मंजूर करने के बदले कमीशन लिया गया था

इसके अलावा दोनों के बैंक खातों और संपत्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग निकांत के बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश को भी जांच के दायरे में लाने की तैयारी में है। अधिकारियों को अंदेशा है कि निकांत की कंपनियों के जरिए कुछ अन्य उद्योगपतियों के प्रोजेक्ट मंजूर करने के बदले कमीशन लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी भी भेजेगा नोटिस

निकांत और सौरभ सेठ के ठिकानों पर बीते दिनों छापे के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी दोनों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब करने जा रहा है। दाेनों को इसी हफ्ते नोटिस भेजकर अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में ईडी कार्यालय बुलाया जाएगा। बता दें कि छापों के दौरान निकांत अपने आवास पर मौजूद नहीं मिला था। उसकी पत्नी ने भी उसके बारे में कोई जानकारी होने से अनभिज्ञता जता दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed