{"_id":"5874f6c44f1c1b1529ba98e3","slug":"income-tax-department-seized-1-60-crore-rupees-of-indian-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग ने इंडियन बैंक के 1.60 करोड़ रुपए किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग ने इंडियन बैंक के 1.60 करोड़ रुपए किए सीज
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई नई करेंसी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने इंडियन बैंक के 1.60 करोड़ रुपए सीज कर दिए हैं। ये रुपये लखनऊ के निगोहां इलाके में पुलिस को चेकिंग के दौरान मिले थे। इन रुपयों को मोहनलालगंज एसडीएम ने ट्रेजरी को जमा कर दिया।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने चुनाव आयोग को इस संबंध में पत्र भी लिखा है कि आयोग के बताए नियमों का बैंक पालन नहीं कर रहे हैं। रुपया बिना सेफ्टी के भेजा जा रहा है, अब इन रुपयों का क्या करना है इसका फैसला चुनाव आयोग ही करेगा।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने और सेफ्टी नियमों का पालन न करने पर रकम सीज कर ली जाएगी।
बता दें कि चुनाव के मद्देनजर निगोहां के टोल प्लाजा पर सोमवार रात वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस ने एक कार से 1.60 करोड़ रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन
कार सवार चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। इंस्पेक्टर निगोहां ओमवीर सिंह चौहान के मुताबिक वाहनों की चेकिंग के दौरान रायबरेली की तरफ जा रही कार में रखे बैग से 1.60 करोड़ रुपये मिले थे।
हिरासत में लिए गए लोगों में एक ने खुद को इंडियन बैंक रायबरेली का प्रबंधक कुमार कीर्ति बताया था। उसने बताया कि रजनी खंड स्थित करेंसी चेस्ट से इंडियन बैंक रायबरेली की मुख्य शाखा जा रहे थे।
वहां से अन्य शाखाओं को रकम भेजी जानी थी। बगैर सिक्योरिटी गार्ड के निजी कार से बैंक की मोटी रकम ले जाया जाना गले नहीं उतरा।