{"_id":"64b93cf9e7d34a4b860c67e8","slug":"income-tax-department-interrogates-mukhtar-ansari-in-jail-refuses-to-know-about-wife-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : आयकर विभाग ने जेल में मुख्तार अंसारी से की पूछताछ, पत्नी के बारे में जानकारी होने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : आयकर विभाग ने जेल में मुख्तार अंसारी से की पूछताछ, पत्नी के बारे में जानकारी होने से किया इंकार
Thu, 20 Jul 2023 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jul 2023 07:26 PM IST
सार
पूछताछ के दौरान जब आयकर विभाग ने अफशा अंसारी के बारे में पूछा तो मुख्तार ने उसकी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह सालों से जेल में हैं। अब तो उसके घरवाले भी मिलने नहीं आते हैं। उसकी पत्नी कहां पर है, इसकी कोई भी जानकारी उसके पास नहीं है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी से आयकर विभाग ने बेनामी संपत्तियों के बारे में गहन पूछताछ की है। आयकर विभाग की जांच इकाई की पांच सदस्यीय टीम ने अदालत के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को बांदा जेल जाकर मुख्तार से करीब छह घंटे तक सवाल किए। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान मुख्तार ने सही जवाब नहीं दिए और अधिकारियों को गुमराह करता रहा। फिलहाल उसका बयान दर्ज कर लिया है, जिसके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि आयकर विभाग की बेनामी यूनिट मुख्तार की करीब 125 करोड़ कीमत की 23 बेनामी संपत्तियों की जांच कर रही है। हाल ही में मुख्तार की गाजीपुर स्थित करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्तियों को बेनामी संपत्ति एक्ट के तहत जब्त भी किया है। ये संपत्तियां मुख्तार के करीबी गणेश दत्त मिश्रा के नाम से खरीदी गई थी। जब आयकर विभाग ने गणेश दत्त मिश्रा को पूछताछ के लिए नोटिस दिया तो वह आनाकानी करने लगा। आयकर विभाग ने गाजीपुर पुलिस से उसे हिरासत में लेकर पेश करने को कहा था। विगत 20 जून को उसे पकड़कर आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद उससे दो दिन तक पूछताछ की गई। तत्पश्चात आयकर विभाग ने मुख्तार से पूछताछ करने की अदालत से अनुमति मांगी, जबकि अफशा को गाजीपुर और लखनऊ के पते पर नोटिस देकर पेश होने को कहा गया था।
विज्ञापन
पत्नी के बारे में नहीं जानकारी
पूछताछ के दौरान जब आयकर विभाग ने अफशा अंसारी के बारे में पूछा तो मुख्तार ने उसकी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह सालों से जेल में हैं। अब तो उसके घरवाले भी मिलने नहीं आते हैं। उसकी पत्नी कहां पर है, इसकी कोई भी जानकारी उसके पास नहीं है। उसने गणेश दत्त मिश्रा के नाम से संपत्तियां खरीदने से इंकार करते हुए कहा कि वह उसे जानता तक नहीं है। वह अधिकतर सवालों के जवाब देने के बजाय पुलिस पर अपने परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाता रहा।
विज्ञापन