फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inauguration of lecture room and library alongside the unveiling of Pt. Deendayal's statue at Lucknow University.

Lucknow News: लविवि में पं. दीनदयाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ लेक्चर रूम व पुस्तकालय का उद्घाटन

Sat, 26 Sep 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of lecture room and library alongside the unveiling of Pt. Deendayal's statue at Lucknow University.
लविवि में पं. दीनदयाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ लेक्चर रूम व पुस्तकालय का उद्घाटन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी अर्धप्रतिमा का अनावरण किया गया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने मिनी लेक्चर रूम और पुस्तकालय का उद्घाटन करने के साथ ही शोध पीठ के लोगो का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कुलपति ने शोध पत्रिका अंत्योदय के द्वितीय खंड का विमोचन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीयता के महत्वपूर्ण चिंतक थे। उनके अंत्योदय और एकात्म मानवदर्शन के सिद्धांत भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। कला संकायाध्यक्ष अरविंद मोहन ने विद्यार्थियों को भारतीय चिंतन से जोड़ने पर बल दिया। शोध पीठ के निदेशक राकेश द्विवेदी ने शोध पीठ की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि मिनी लेक्चर रूम और पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद होंगे। निर्माण अधीक्षक विनीत वर्मा समेत कई शिक्षक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर यहां भी हुए आयोजन

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में आधुनिक वैश्विक परिदृश्य में एकात्म मानव दर्शन एवं वसुधैव कुटुंबकम की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी हुई। कुलपति प्रो. अजय तनेजा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि संजय ने मनुष्य के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समन्वित विकास पर जोर दिया। वसुधैव कुटुंबकम को भारतीय चिंतन परंपरा का अभिन्न अंग बताया। विशिष्ट अतिथि देवकांत त्रिपाठी, डॉ. अंबेडकर विवि के प्रो. बीडी शुक्ल ने उपाध्याय के राष्ट्र चिंतन के विभिन्न पहलुओं पर बात की। संचालन डॉ. नीरज शुक्ल ने व संयोजन डॉ. अंशुल पांडेय ने किया।

लविवि में पं. दीनदयाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ लेक्चर रूम व पुस्तकालय का उद्घाटन

लविवि में पं. दीनदयाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ लेक्चर रूम व पुस्तकालय का उद्घाटन

लविवि में पं. दीनदयाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ लेक्चर रूम व पुस्तकालय का उद्घाटन

लविवि में पं. दीनदयाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ लेक्चर रूम व पुस्तकालय का उद्घाटन

लविवि में पं. दीनदयाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ लेक्चर रूम व पुस्तकालय का उद्घाटन

लविवि में पं. दीनदयाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ लेक्चर रूम व पुस्तकालय का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed