{"_id":"64205c1312e7eef04b024314","slug":"in-the-shine-city-case-the-property-worth-rs-20-crore-of-sarojini-nagar-s-institute-director-will-be-seized-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : शाइन सिटी केस में सरोजनीनगर के इंस्टीट्यूट संचालक की 20 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : शाइन सिटी केस में सरोजनीनगर के इंस्टीट्यूट संचालक की 20 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति होगी जब्त
Sun, 26 Mar 2023 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Mar 2023 08:22 PM IST
सार
शाइन सिटी प्रकरण में ईडी अब तक 110 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर चुका है। इनमें अधिकतर संपत्तियां लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी समेत एक दर्जन जिलों में शाइन सिटी ने खरीदी थीं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शाइन सिटी प्रकरण की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में स्थित एक इंस्टीट्यूट के संचालक की करीब 20 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी में है। जांच में सामने आया है कि निवशकों से ठगी गई रकम शाइन सिटी के एमडी राशिद नसीम ने इंस्टीट्यूट संचालक को दी थी। ईडी ने इस संबंध में पुख्ता सुराग जुटा लिए हैं जिसके बाद इंस्टीट्यूट संचालक की लखनऊ और फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की कई संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी है।
विज्ञापन
बताते चलें कि शाइन सिटी प्रकरण में ईडी अब तक 110 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर चुका है। इनमें अधिकतर संपत्तियां लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी समेत एक दर्जन जिलों में शाइन सिटी ने खरीदी थीं। इनमें लुभावनी स्कीम के जरिए भूखंड का लालच देकर निवेशकों से करीब 60 हजार करोड़ रुपये की ठगी अंजाम दी गयी थी।
विज्ञापन
हाल ही में हाईकोर्ट ने शाइन सिटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश यूपी पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, ईडी और सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस को दिए थे। जिसके बाद ईडी ने बीते छह माह के दौरान शाइन सिटी की करीब 110 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया है। इस कड़ी में अब सरोजनीगर के इंस्टीट्यूट संचालक की संपत्तियों को जब्त किया जाना है।
विज्ञापन