फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the presence of police, the school was evacuated by removing every item

Lucknow News: पुलिस की मौजूदगी में एक-एक सामान निकाल विद्यालय को कराया खाली

Fri, 05 Jun 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
In the presence of police, the school was evacuated by removing every item
विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल में पुलिस की माैजूदगी में निकाला गया सामान।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। राजधानी में सहायता प्राप्त कॉलेजों के वजूद संकट में है। पहले लखनऊ इंटर कॉलेज, उसके बाद चुटकी भंडार गर्ल्स कॉलेज और अब हजरतगंज नरही स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल के भवन को अचानक खाली करवा दिया गया। बृहस्पतिवार को हजरतगंज पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। कॉलेज को खाली कराए जाने सूचना न तो शिक्षा विभाग को दी गई न ही प्रबंधक को। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एडीएम कोर्ट के निर्देश पर की गई है। वहीं, प्रबंधक ने मुख्यमंत्री से कॉलेज को बचाने की अपील की है।
विज्ञापन

प्रबंधक संतोष रस्तोगी ने कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, प्रमुख सचिव गृह विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा गया है। पत्र में प्रबंधक ने बताया है कि राज्य सरकार की ओर से हजरतगंज नरही स्थित सहायता प्राप्त विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल का संचालन 1936 से किया जा रहा है। पिछले चार वर्षों से विद्यालय भवन का विवाद न्यायालय में लंबित था। बीते 21 अप्रैल 2026 को अपर जिला जिलाधिकारी नगर पूर्वी की ओर से विद्यालय खाली कराने का आदेश हुआ था। इस संबंध में जिला जज के यहां स्टे ऑर्डर के लिए उनकी ओर से अपील लगी हुई है जिस पर दो जुलाई को सुनवाई होनी है। फिलहाल गर्मियों की छुट्टियां के कारण विद्यालय बंद चल रहा है। बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी शिवम पांडेय, कुछ अन्य पुलिस कर्मियों के साथ 15 से 20 लोग विद्यालय में घुसे और भीतर रखे फर्नीचर, सभी सरकारी दस्तावेज, अलमारी, पंखे, कूलर सब बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

विभाग को नहीं दी गई जानकारी

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि इस संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रबंधक से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो विद्यालय को खाली कराने की जानकारी मिली। इस संबंध में जिलाधिकारी को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल...अब कहां पढ़ेंगी बेटियां

कॉलेज में मौजूदा समय में 250 छात्राएं पढ़ती हैं। नए सत्र में छात्राएं कहां पढ़ेंगी, इसकी भी व्यवस्था नहीं है। विद्यालय खाली कराए जाने के बाद शिक्षा विभाग आगे के लिए क्या प्रबंध करता है, यह अभी तय नहीं है।

000

सहायता प्राप्त कॉलेजों की कीमती जमीनों को हड़पने की साजिश पूरे शहर में चल रही है। यही कारण है कि पहले लखनऊ इंटर कॉलेज, फिर चुटकी भंडार और अब इस विद्यालय की जमीन पर संकट है।
-सोहनलाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट

000
एडीएम कोर्ट ने विद्यालय खाली कराने का आदेश दिया है। इसके लिए प्रबंधक की ओर से जिला जज के यहां अपील की गई थी लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट के निर्देश पर वादी पक्ष ने पुलिस सुविधा का शुल्क भी जमा किया जिसके बाद मौके पर पुलिस बल ने कॉलेज को खाली कराया है।

-विक्रम सिंह, थाना प्रभारी, हजरतगंज

विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल में पुलिस की माैजूदगी में निकाला गया सामान। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed