फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Fri, 27 Feb 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
in the city today
पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से बेटियों की जागरूकता के लिए पुलिस की पाठशाला लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश छात्रावास में सुबह 11 बजे।



कवि सम्मेलन

ओम ब्राह्मण महासभा की ओर से चंद्रशेखर आजाद के 95वें बलिदान दिवस पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र पर दोपहर 2 बजे।



वार्षिकोत्सव

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की ओर से विवि के सांस्कृतिक विभाग का वार्षिकोत्सव सुबह 11 बजे।



बीबीडी एजुकेशन ग्रुप की ओर से उत्कर्ष वार्षिकोत्सव अयोध्या रोड स्थित विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे।



कार्यशाला

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान उत्सव का आयोजन आईआईएम रोड स्थित परिसर में सुबह 11 बजे।



समारोह

राज्य संग्रहालय की ओर से कला अभिरुचि पाठ्यक्रम का समापन समारोह हजरतगंज स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान स्थित संग्रहालय के सभागार में दोपहर 2:30 बजे।
विज्ञापन




शुभारंभ

बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान की ओर से साप्ताहिक विज्ञान रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास संस्थान परिसर में शाम 4 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोकसभा

यूपी प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार विधि सिंह व मो. इरफान की श्रद्धांजलि सभा हजरतगंज स्थित क्लब परिसर में दोपहर 2:30 बजे।



सांस्कृतिक

ब्रेक थ्रू संस्था की ओर से दे ताली सपनों से सफलता तक विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में सुबह 10 बजे से। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे।



होलिकोत्सव

कला संस्कृति सेवा समिति की ओर से होलिकोत्सव मल्हौर रोड स्थित डॉमिनेंस इंटरनेशनल स्कूल में दोपहर 2 बजे।



खेल

राज्य सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता का समापन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शाम चार बजे से।



लखनऊ गोल्फ लीग का आयोजन लखनऊ गोल्फ क्लब में सुबह आठ बजे से।



ए डिवीजन लीग के तहत अखिल इंफ्रा बनाम आरईपीएल क्रूसेडर्स के बीच मुकाबला जयपुरिया स्कूल आलमबाग स्थित स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में नौ बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed