फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Wed, 14 Jan 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
in the city today
उत्तरायणी कौथिग
विज्ञापन


पर्वतीय महापरिषद की ओर से 15 दिवसीय उत्तरायणी कौथिग-2026 का शुभारंभ बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में शाम छह बजे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। इससे पहले महानगर रामलीला मैदान से कार्यक्रम स्थल तक शोभायात्रा दोपहर दो बजे से।

संक्रांति महोत्सव

गुरु गोरक्षनाथ के जन्मदिन पर साहू समाज की ओर से संक्रांति महोत्सव के तहत तहरी व खिचड़ी भोज के साथ महिलाओं की कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, रंगोली प्रतियोगिता मेंहदीगंज स्थित जगन्नाथ प्रसाद भगवानदेई साहू महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से।
विज्ञापन


गुरु का सिमरन

गुरु का सिमरन कानपुर रोड स्थित गुरुद्वारा मानसरोवर में शाम 6:30 बजे से।

महायज्ञ एवं वेदकथा
मकर संक्रांति पर्व पर वैदिक परिवार की ओर से 51 कुंडीय महायज्ञ एवं वेदकथा कार्यक्रम जानकीपुरम स्थित मदर्स प्राइड स्कूल में सुबह आठ बजे से।

खिचड़ी भोज

कैफी आजमी के 107वें यौम-ए-पैदाइश पर खिचड़ी भोज दोपहर 12 बजे, रंगकर्मी उषा गांगुली के पूर्व मंचित नाटक हम मुख्तारा की वीडियो रिकार्डिंग का प्रदर्शन निशातगंज स्थित ऑल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी में दो बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापुराण कथा

मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर की ओर से मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ मौके पर कलश यात्रा एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शाम चार बजे से।

पूर्व सैनिक दिवस

10वां रक्षा बल पूर्व सैनिक दिवस समारोह सूर्य ऑडिटोरियम एमबी क्लब के सामने सुबह 11 बजे से।

खेल

सतवंत सिंह और रवींद्र पाल मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता चौक स्टेडियम में दोपहर दो बजे से।

सुबोध मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता जीसीआरजी ग्राउंड में सुबह नौ बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed