फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Fri, 28 Nov 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
in the city today
ध्यान-योग शुभारंभ
विज्ञापन


ब्रह्मकुमारीज संस्थान की ओर से राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का शुभारंभ सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में दोपहर 12 बजे। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी।



जंबूरी समापन समारोह

भारत स्काउट्स और गाइड्स का डायमंड जुबिली समारोह व 19वें राष्ट्रीय जंबूरी का समापन समारोह रायबरेली रोड स्थित वृंदावन सेक्टर-15 स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में दोपहर 3:30 बजे। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी ।
विज्ञापन




कोसल लिटरेचर फेस्टिबल

कोसल लिटरेचर फेस्टिबल गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में सुबह 11:30 से रात 8 बजे तक। लखनऊ का मीडियापा, शौक-ए-लखनऊ, रील वाला लखनऊ जैसे विषयों पर चर्चा, जश्ने सुखन मुशायरे का आयोजन। वसीम बरेलवी, शारिक कैफी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




खादी महोत्सव

उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव के तहत गोमती नगर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में खादी प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से।



एनर्जी एक्सपो



पीएचडीसीसीआई की ओर से कर्टेन रेजर सेशन और उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो गोमतीनगर स्थित विभूति खंड स्थित पीएचडी हाउस में दोपहर 3 बजे।



सेमिनार



सीआईआई व आरडीएसओ की ओर से इनोवेटिव टेक्नोलॉजी इन रेलवे विषय पर सेमिनार गोमतीनगर स्थित होटल ताज में सुबह 10 बजे।



दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से ऑल इंडिया सेमिनार व सांस्कृतिक आयोजन रिवर बैंक कॉलोनी स्थित सभागार में सुबह 10:30 बजे।



अधिवेशन



उत्तर प्रदेश सचिवालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन सुल्तानगंज चौकी स्थित कृषि भवन के सभागार में सुबह 11 बजे।



नाटक



श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति की ओर से छोड़ो कल की बातें नाटक का मंचन गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शाम 6:30 बजे।



कथा



प्रज्ञा पुराण कथा मोहनलालगंज स्थित कालेबीर मंदिर में शाम 6 बजे।



श्रीमद्भागवत कथा सीतापुर रोड योजना कॉलोनी में सेक्टर-ए स्थित विश्वनाथ मंदिर में दोपहर 2 बजे।



श्रीमद्भागवत कथा बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में शाम 6 बजे।



110वां धनुष यज्ञ महोत्सव इंदिरानगर स्थित अमराई गांव में शाम 6 बजे।



संगोष्ठी



पूर्व सांसद भगवती सिंह के जीवन पर विचार गोष्ठी बख्शी का तालाब स्थित तहसील परिसर में सुबह 11 बजे।



स्वागत



एथराइज चैंपियनशिप की ओर से एथलीटों व कोचों का स्वागत महानगर स्थित 35 पीएसी बटालियन ग्राउंड में सुबह 10 बजे।



विज्ञान प्रदर्शनी



माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी सिटी स्टेशन समाने राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे।



दीक्षांत



महर्षि यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह आईआईएम रोड स्थित विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे।



खेल



सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप यूपी बैडमिंटन अकादमी में दोपहर 12 बजे से।



सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का दूसरा दिन इकाना स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed