{"_id":"60413d678ebc3ec899796e6f","slug":"in-search-of-son-of-bjp-mp-police-went-to-uttarakhand-lucknow-news-lko5679516197","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : भाजपा सांसद के फरार बेटे की तलाश में उत्तराखंड गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : भाजपा सांसद के फरार बेटे की तलाश में उत्तराखंड गई पुलिस
Fri, 05 Mar 2021 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
कौशल किशोर
- फोटो : amar ujala
कुछ विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने वाला भाजपा सांसद कौशल किशोर का बेटा आयुष फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए मड़ियांव पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आयुष के उत्तराखंड में इलाज कराने की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है।
मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए साजिश रची। इसके तहत अपने साले आदर्श से खुद पर मंगलवार रात को मड़ियांव के छठा मिल के पास फायरिंग कराई। वारदात में वह घायल हो गया। सांसद के बेटे पर गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायल आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। करीब तीन घंटे के अंदर ही पुलिस इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
आयुष केसाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के हाथ वारदात स्थल से घर के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे में आयुष का साल आदर्श हमले में प्रयुक्त पिस्तौल छिपाते हुए दिखा। पुलिस की पूछताछ में आदर्श ने जीजा के कहने पर फायरिंग की बात कुबूल की। इसके बाद देर शाम को दरोगा राधेश्याम मौर्या की तहरीर पर आयुष किशोर व आदर्श सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आदर्श को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
चकमा देकर ट्रॉमा सेंटर से हुआ था फरार
साले से खुद पर गोली चलवाने वाला आयुष किशोर पुलिस को चकमा देकर ट्रामा सेंटर से फरार हो गया था। पुलिस को पता चला है कि अस्पताल से निकल कर आयुष अपने घर पहुंचा था। कुछ देर बाद ही उसे साले आदर्श के गिरफ्तार होने और मुकदमा दर्ज किये जाने की जानकारी मिली। इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आयुष ने लखनऊ छोड़ दिया। मोबाइल के आधार पर पुलिस को आयुष का लोकेशन उत्तराखंड में मिला है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली की वह उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है। पुलिस आयुष को भगाने में मदद करने वालों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस मददगारों के खिलाफ भी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है। वहीं एक टीम को उत्तराखंड के लिए रवाना कर दिया गया है।