फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in accident man died

कार ने मारी बाइक सवार कर्मचारी को टक्कर, मौत के बाद थाने में हंगामा

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
in accident man died
लखनऊ। गोमतीनगर के दयाल पैराडाइज चौराहे के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अंबेडकर पार्क स्मारक समिति के कर्मचारी अजय कुमार साहू (42) को टक्कर मार दी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से आक्रोशित परिवारीजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। अजय के भाई ओमप्रकाश साहू एलडीए में कर्मचारी हैं। हादसे के बाद अस्पताल और थाने में कई एलडीए कर्मचारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, अजय कुमार साहू ऐशबाग में रहता था। वह शाम करीब छह बजे बाइक से दयाल पैराडाइज चौराहे पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। वहीं, घायल अजय कुमार को पुलिस कर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना पर अजय के परिवारजन गोमतीनगर थाने पहुंचे। आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवारजन ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने आनन-फानन हादसा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। कैमरे में आरोपी कार चालक का नंबर मिल गया। कार नंबर के आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed