फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Imran Masood expelled from BSP, may Join Congress.

Lucknow News : बसपा से निकाले गए इमरान मसूद, कांग्रेस में जाने पर बोले- लोगों से सलाह कर लूंगा निर्णय

Wed, 30 Aug 2023 12:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Aug 2023 12:13 AM IST
सार

कांग्रेस का हाथ छोड़कर साइकिल की सवारी करते हुए हाथी पर सवार इमरान मसूद के एक बार फिर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की तारीफ के बाद बसपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
Imran Masood expelled from BSP, may Join Congress.
इमरान मसूद

विस्तार

कांग्रेस का हाथ छोड़कर साइकिल की सवारी करते हुए हाथी पर सवार इमरान मसूद के एक बार फिर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की तारीफ के बाद बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दमदार मुस्लिम नेताओं में गिने जाने वाले सहारनपुर निवासी इमरान मसूद विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनवरी 2022 में सपा में शामिल हो गए। उन्हें उम्मीद थी कि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बनाएगी और वह अपने कुछ खास लोगों को भी पार्टी से टिकट दिलाने में सफल हो जाएंगे, लेकिन निराशा हाथ लगी। सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। विधानसभा चुनाव परिणाम आया और भाजपा फिर सत्ता में आ गई। ऐसे में इमरान मसूद ने सपा अध्यक्ष पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने यहां तक कहा कि सपा मुखिया ने उन्हें बुलाकर अपमानित किया। अक्तूबर 2022 में वह बसपा में शामिल हो गए। बसपा में पारिवारिक सदस्य को बसपा के टिकट पर सहारनपुर मेयर का चुनाव लड़ाया, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश से मिलने पहुंचे स्वामी प्रसाद के बयानों से नाराज महंत, कहा-उन्हें पार्टी से निकालें या माफी मंगवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: भाजपा ने दो दर्जन से अधिक मंत्री, 60 से ज्यादा विधायक और पदाधिकारियों को किया तैनात


इतना ही नहीं, 23 अगस्त को लखनऊ में बसपा नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बसपा सुप्रीमो मायावती ने की थी। मसूद उसमें भी नहीं पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तारीफ की। मंगलवार को बसपा से उनके निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया। इस पत्र में उन पर पार्टी की सदस्यता रसीद जमा न करने का आरोप लगाया गया है। यह भी कहा गया है कि इमरान मसूद को पहले ही बता दिया गया था कि यदि मेयर का चुनाव उनके परिवार का सदस्य जीतता है तब ही मसूद को लोकसभा का टिकट दिया जाएगा। फिलहाल इस पूरे प्रकरण पर इमरान मसूद का कहना है कि वह अपने सहयोगियों के साथ बैठक करेंगे। उसमें तय करेंगे की किस पार्टी के साथ जाना है। उन्होंने कहा कि वह जिस भी दल में रहे हैं हमेशा सही बात कहते रहे हैं। मौजूदा सियासी परिस्थितियों में राहुल गांधी भाजपा के खिलाफ डट कर खड़े हैं।

दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी नब्ज पर नजर रखने वालों का कहना है कि इमरान मसूद के लिए सपा और बसपा के दरवाजे फिलहाल बंद हो चुके हैं ऐसी स्थिति में उनका कांग्रेस में जाना तय है। कांग्रेस से बातचीत तय होने के बाद ही उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की तारीफ कर सियासी सुर्खियां बटोरनी शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed