{"_id":"5795a6f04f1c1b2c6421dfb8","slug":"important-news-related-to-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष और महिला पुलिस भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष और महिला पुलिस भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
सब इंस्पेक्टरों की सीधी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की तिथि तीन दिन आगे बढ़ा दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि डेबिट व एटीएम कार्ड से भुगतान करने पर दो से तीन दिन बाद ट्रांजेक्शन आईडी अभ्यर्थियों को मिल रही है।
विज्ञापन
इस आईडी के बगैर वे फॉर्म नहीं भर सकते हैं। इस कारण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड के सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के पंजीकरण व फीस जमा करने की तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
इसकी अंतिम तिथि 24 जुलाई ही थी। जिन्होंने पैसा जमा कर दिया है उनके फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब महिला अभ्यर्थी 24 जुलाई के बजाय 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जबकि पुरुष अभ्यर्थी 29 जुलाई के स्थान पर एक अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन