फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for shatabdi and rajdhani express travellers

शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, पढ़ें खबर...

Wed, 14 Sep 2016 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Sep 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
important news for shatabdi and rajdhani express travellers
ट्रेन

रेल मंत्रालय शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सुपरमार्केट व मल्टीप्लेक्स में इस्तेमाल होने वाला पॉइंट्स सिस्टम लाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इसके तहत यात्रियों को प्रति मील पॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें वे अगले टिकट पर रिडीम कर छूट पा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय की ओर से हाल ही में शताब्दी, दूरंतो व राजधानी एक्सप्रेस में एयरलाइंस में इस्तेमाल होने वाले फ्लेक्सी किराया प्रणाली लागू किया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत दस प्रतिशत सीटों को छोड़कर शेष सीटों पर दस-दस प्रतिशत के हिसाब से किराए में इजाफा होगा। प्रणाली के लागू होने के बाद से ही लखनऊ जंक्शन व चारबाग स्टेशन पर यात्रियों का विरोध दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति मील के हिसाब से मिलेंगे पॉइंट्स

important news for shatabdi and rajdhani express travellers
ट्रेन - फोटो : demo pic

शताब्दी का अधिकतम किराया जहां 14 सौ रुपये तक पहुंच जाएगा, वहीं राजधानी का किराया 18 सौ तक पहुंचेगा। पर, रेलवे बोर्ड में सदस्य(ट्रैफिक) मोहम्मद जमशेद यात्रियों को राहत देने की तैयारी कर रहे हैं। 
 

शताब्दी व राजधानी से सफर करने वाले यात्रियों को प्रति मील के हिसाब से पॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें रिडीम वह अगले टिकट पर रिडीम कराकर छूट पा सकते हैं। हालांकि प्रति मील मिलने वाले पॉइंट्स पर छूट कैसे दी जानी है, इस पर मंथन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed