फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for primary teachers

यहां पढ़ें, गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती से जुड़ी बेहद जरूरी खबर

Thu, 13 Aug 2015 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Aug 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
important news for primary teachers

र्ष 2011 के टीईटी में न्यूनतम 82 अंक पाने वाले ही उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे। जबकि वर्ष 2013 में टीईटी पास करने वाले इसके लिए पात्र नहीं होंगे।

विज्ञापन


पात्र अभ्यर्थियों से 14 से 24 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती के लिए वेबसाइट http://upbasiceduparishad.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित-विज्ञान के 29,334 शिक्षकों की भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन लेते हुए सात चरणों की काउंसलिंग करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरी होगी काउंसल‌िंग प्रक्रिया

important news for primary teachers

जिस समय आवेदन लिया गया, उस समय टीईटी- 2011 वालों को न्यूनतम 83 अंक पर पास माना गया था। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश पर बाद में न्यूनतम 82 अंक वालों को भी पास मान लिया गया।

गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती शैक्षिक मेरिट के आधार पर होनी है। लिहाजा बेसिक शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश पर टीईटी- 2011 में 82 अंक पर पास होने वालों से भी आवेदन लेने का निर्णय किया।

इसके आधार पर ऑनलाइन आवेदन 24 अगस्त तक लिया जाएगा। टीईटी में 82 अंक पर पास होने वालों से आवेदन लेने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही गणित-विज्ञान शिक्षक के लिए पात्रों को नियुक्ति पत्र देने का रास्ता साफ हो जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद चाहती है कि 82 अंक वालों से आवेदन लेने के बाद तुरंत काउंसलिंग करा ली जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed