{"_id":"9311031a9f5abf33a190db65b40a0ad5","slug":"important-news-for-haj-pilgrims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों के लिए यहां है बेहद अहम खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों के लिए यहां है बेहद अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज 2016 के लिए कमेटी कार्यालय पर अब तक 27 हजार आवेदन जमा किए गए हैं। कंप्यूटर पर एंट्री के बाद आवेदकों को उनका कवर हेड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी के सचिव जुबैर अहमद ने बताया कि जो लोग अपना ऑनलाइन फार्म जमा कर चुके हैं। वो फार्म का प्रिंटआउट निकालकर जमा धनराशि की रसीद, कवर हेड के बैंक खाते की पासबुक अथवा कैंसिल्ड चेक की फोटोकॉपी, सामान्य, रिजर्व व रिपीटर श्रेणी का स्वयं हस्ताक्षरित डेक्लेरेशन लगाकर वेरिफिकेशन के लिए हज कमेटी कार्यालय पर भेज दें।
विज्ञापन
इसके बिना ऑनलाइन फार्म अधूरा माना जाएगा। निवास प्रमाणपत्र भी लगाना पड़ेगा। आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के खाते में 300 रुपये रजिस्ट्रेशन राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता 35398104789 या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता 318702010406010 या हज कमेटी
विज्ञापन
ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.ln पर ई-पेमेंट में डेबिट, क्रेडिट कार्ड के जरिए जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख आठ फरवरी हैं।