{"_id":"57b5941e4f1c1b705e6ebb51","slug":"important-decision-in-up-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया, मुलायम समेत 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले बचाने को यूपी में बनेगा कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया, मुलायम समेत 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले बचाने को यूपी में बनेगा कानून
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 18 Aug 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छह पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगलों को बचाने के लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। कानून बनाकर पूर्व सीएम को ताउम्र सरकारी आवास में रहने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए तैयार विधेयक के मसौदे को बुधवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने एक अगस्त को लोक प्रहरी की याचिका पर प्रदेश के छह मुख्यमंत्रियों को दो माह में सरकारी बंगले खाली करने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने प्रदेश सरकार की उस नियमावली को ही अवैध ठहराते हुए खारिज कर दिया था जिसके तहत पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन
फैसले की प्रति मिलने के बाद से इसको लेकर शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा था। सरकार के सामने पूर्व सीएम के बंगले बचाने के लिए दो विकल्प थे- रिव्यू पिटीशन दाखिल करना या एक्ट बनाकर आवास आवंटन को कानूनी जामा पहनाना।
विज्ञापन
रिव्यू पिटीशन दाखिल करने में जोखिम था कि सर्वोच्च अदालत इसे स्वीकार करेगी या नहीं। स्वीकार करेगी भी तो कोई राहत देगी या नहीं। इसलिए, विधेयक लाकर पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास आवंटन के लिए एक्ट बनाने के विकल्प को सही माना गया।