फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Imam Hasan's life is an example of peace and justice

Lucknow News: अमन व इंसाफ की मिसाल है इमाम हसन की जिंदगी

Tue, 18 Mar 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Imam Hasan's life is an example of peace and justice
लखनऊ। इमाम हसन की विलादत के अवसर पर शायरी की महफिल सजाई गई। साथ ही एकता, मोहब्बत व इंसानियत का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

मुकद्दस महफिल का आगाज मौलाना मो. मियां आब्दी की मौजूदगी में नमाज-ए-जमात से हुआ। इसके बाद इफ्तारी हुअर। मौलाना कल्बे जवाद, मौलाना जावेद हुसैन नजफी, मौलाना सैयद नेहाल समेत कई धर्मगुरु व अम्बर फाउंडेशन के संस्थापक वफ़ा अब्बास उपस्थित रहे। इस मौके पर मशहूर शायरों ने इमाम हसन की शान में नात व मनकबत पेश की। इससे महफिल रूहानियत की खुशबू से भर गई। कार्यक्रम में सुप्रीम रिलीजियस अथॉरिटी आफ्ताबे शरीयत मौलाना डॉ. कल्बे जवाद नकवी ने इस मौके पर इल्मी व जज्बाती लहजे में खिताब किया। उन्होंने इमाम हसन की सीरत, उनके सब्र, मकसद व इंसानियत के पैगाम को बयान किया। इमाम हसन की जिंदगी मोहब्बत, अमन और इंसाफ की बेहतरीन मिसाल है। जलसे को और भी खास बनाने के लिए इमाम हसन के आलीशान दस्तरख्वान का एहतमाम किया गया। इजहार आब्दी ने कहाकि इमाम हसन की सीरत हमें अमन, मोहब्बत और इंसाफ का सबक देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed