{"_id":"5cf4b141bdec2207014a2066","slug":"illicit-wine-smuggler-arrested-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ सीतापुर का शराब तस्कर, लखनऊ ट्रॉमा में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ सीतापुर का शराब तस्कर, लखनऊ ट्रॉमा में चल रहा इलाज
Mon, 03 Jun 2019 01:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 24 मौतों के बाद पुलिस कड़ी कार्रवाई में जुटी है। सोमवार की सुबह सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा क्षेत्र निवासी एक शराब तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि सुनील जैसवाल नाम का ये तस्कर स्प्रिट से भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने का काम करता था।
मोहम्मदपुर खाला के पास हुई मुठभेड़ में कोतवाल फतेहपुर शमशेर बहादुर सिंह और एसओ मनोज शर्मा की टीम ने इसे पकड़ा है। आरोपी को गोली लगने के चलते उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
सुनील जायसवाल 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। गोली लगने से घायल होने पर उसका इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन