{"_id":"5d29ed288ebc3e6c9b48031c","slug":"illicit-mining-case-ed-is-gathering-akhilesh-s-property-detail-interrogation-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन घोटाला : अखिलेश की संपत्तियों का भी जुटाया जा रहा ब्यौरा, जल्द होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन घोटाला : अखिलेश की संपत्तियों का भी जुटाया जा रहा ब्यौरा, जल्द होगी पूछताछ
Sun, 14 Jul 2019 01:02 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन घोटाले में अखिलेश यादव से पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी गई है। 16 जुलाई को गायत्री प्रसाद प्रजापति से पूछताछ के बाद अखिलेश यादव से पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का दावा है कि इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय ने शीर्ष स्तर से अनुमति भी हासिल कर ली है। जल्द ही अखिलेश को समन जारी कर उन्हें तलब किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने अखिलेश का 2012 के बाद से अब तक कुल लेखा जोखा तैयार कर लिया है। उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले उनकी कुल संपत्ति कितनी थी और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति कितनी है, इसका पूरा ब्यौरा प्रवर्तन निदेशालय के पास मौजूद है।
साथ ही हमीरपुर के जिस मामले में अखिलेश यादव से पूछताछ होनी है वह मामला उनके द्वारा अनुमोदित की गई खनन पट्टे से संबंधित 14 फाइलों का है। इसी तरह के मामले में 16 जुलाई को गायत्री प्रसाद प्रजापति से पूछताछ होनी है। इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय ने न्यायालय से समय मांगा था।

मालूम हो कि न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में हुए अवैध खनन के मामलों की जांच कर रही है। सीबीआई ने 2 जनवरी को हमीरपुर की तत्कालीन जिलाधिकारी रहीं बी चंद्रकला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और उनके ठिकानों पर छापे मारे थे। उक्त एफआईआर में तत्कालीन खनन मंत्री के खिलाफ भी जांच की बात कही गई थी।
सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ही प्रवर्तन निदेशालय ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में इस जांच में तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ ही अखिलेश यादव का नाम भी सामने आने की बात कही गई थी। अब सीबीआई इन दोनों पूर्व खनन मंत्री से पूछताछ की तैयारी कर रही है।