फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegally cut rosewood and saku wood recovered, one arrested

Lucknow News: अवैध रूप से काटी शीशम व साखू की लकड़ी बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Illegally cut rosewood and saku wood recovered, one arrested
श्रावस्ती। संरक्षित वन क्षेत्र सोहेलवा में वन माफिया सक्रिय हैं और प्रतिबंधित शाल, शीशम, सागौन व खैर लकड़ी जमकर काटी जा रही है। एसएसबी के जवानों ने रविवार को लालपुर गांव से शीशम व साखू की लकड़ी बरामद की जिसे पूर्वी सोहेलवा वन कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी 62 वीं वाहिनी सीमा चाैकी सोनपथरी में तैनात निरीक्षक ओमकार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्वी सोहेलवा जंगल से शीशम व साखू (शाल) की लकड़ी काट कर लाई गई है। सूचना पर एसएसबी निरीक्षक ने जवानों व वन विभाग की टीम के साथ संबंधित ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने देखा कि मौके पर लकड़ी चीरी जा रही है। टीम ने नौ नग चिरान का साखू, दस नग चिरान का शीशम व शीशम का एक बोटा बरामद किया। टीम को देख लकड़ी की चिरान कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। जवानों ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया। उसकी पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी मनोज सिंह के रूप में हुई। लकड़ी को जब्त करने के साथ ही विधिक कार्रवाई के लिए लकड़ी सहित आरोपी को वन कार्यालय पूर्वी सोहेलवा के सुपुर्द कर दिया गया है। टीम में एसएसबी के उप निरीक्षक बलवन्त सिंह, मुख्य आरक्षी आसिफ अली,आरक्षी शिव कुमार व रेजर पूर्वी सोहेलवा अनिमेष वर्मा, वन रक्षक अखिलेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed