{"_id":"6a569a7e2fd0d5fa0d0d911f","slug":"illegal-store-built-in-the-side-setback-at-hotel-renaissance-sealed-lucknow-news-c-13-lko1070-1828643-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील
विज्ञापन
होटल का अवैध स्टोर सील करती एलडीए की टीम।
लखनऊ। गोमतीनगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से बनाए गए स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को सील कर दिया। एलडीए के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि होटल रेनेसां को लीज पर आवंटित की गई ग्रीन बेल्ट की जमीन के नीचे एक भाग में अवैध रूप से बेसमेंट बनाया गया है। इसके अलावा साइड सेटबैक में अवैध रूप से स्टोर का निर्माण पाया गया।
इस पर निदेशक डीआर होटल (रेनेसां) के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। प्रकरण में साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर विहित प्राधिकारी न्यायालय ने सीलिंग के आदेश पारित किए थे, जिसके बाद सहायक अभियंता रविशंकर राय, अवर अभियंता विपिन बिहारी राय एवं राहुल विश्वकर्मा ने साइड सेटबैक में बने अवैध स्टोर को सील कर दिया। जोनल अधिकारी ने बताया कि ग्रीन बेल्ट में बने अवैध बेसमेंट को खाली करने के लिए होटल प्रबंधन ने समय की मांग की गई थी जिस पर उन्हें 24 घंटे की मोहल्लत दी गई है। इसके बाद अवैध बेसमेंट को भी सील कर दिया जाएगा।
वहीं, जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बीकेटी के ग्राम-भैसामऊ एवं डिगोई में पांच अवैध प्लॉट ध्वस्त किए गए। यहां रवि कुमार, राकेश, रविंदर, राम किशोर यादव, संजय, शैलेंद्र सिंह 20 बीघा क्षेत्रफल में अवैध निर्माण करा रहे थे।