फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal construction started by removing the seal action in Gomti Nagar

गोमती नगर के पत्रकारपुरम में सील हटाकर अवैध निर्माण चालू, एलडीए के इंजीनियरों की मिलीभगत

Sat, 21 Aug 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction started by removing the seal action in Gomti Nagar
पत्रकारपुरम के विनयखंड में कॉम्प्लेक्स की शटरिंग में लिखी सीलिंग की कार्रवाई को मिटा दिया गया। - फोटो : ??? ?????
एलडीए के कुछ इंजीनियर या तो ऊंचा सुनते हैं या फिर उन्हें किसी कार्रवाई का डर ही नहीं है। वीसी ने ऐसी सील बिल्डिंगों पर कार्रवाई के लिए कहा था, जहां चोरी-छिपे निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके उलट इंजीनियर सील तोड़कर अवैध निर्माण और आवासीय में व्यावसायिक उपयोग कराने में जुट गए हैं। शुक्रवार को छुट्टी के दिन पत्रकारपुरम चौराहे पर करीब एक साल से बंद अवैध निर्माण सील हटाकर शुरू करा दिया गया। इंजीनियर अब इस मामले को दबाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रवर्तन जोन-1 में गोमतीनगर के विनयखंड के 1/89 आवासीय भूखंड पर बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को छह जुलाई 2020 को सील किया गया था।
शुक्रवार को यहां शटर के ऊपर लिखी सील की कार्रवाई को मिटा दिया गया। इसके बाद दोपहर बाद निर्माण भी शुरू हो गया।
व्यावसायिक उपयोग शुरू कराने के लिए इंजीनियरों की साठगांठ से सामने बनी बाउंड्रीवॉल को भी तोड़ दिया गया है।
इससे पहले शटर लगाने और फिनिशिंग के काम भी चोरी-छिपे पूरे किए जा चुके हैं। इसी तरह विवेकखंड के 2/298 पर भी सील बिल्डिंग में फिनिशिंग का काम चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रवर्तन की बैठक में एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी ने सील बिल्डिंगों का सर्वे कर कार्रवाई के लिए कहा था।
सूची में खासतौर पर ऐसे अवैध निर्माणों को शामिल करने के लिए कहा गया जोकि चोरी-छिपे सील बिल्डिंग में या सील तोड़कर निर्माण चालू किए हैं।
लेकिन इंजीनियर लापरवाह बने हुए हैं। जबकि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव आवास भी सख्त रुख अपनाए हैं।
10 अवैध निर्माणों की जांच रोज कर सकता है एक इंजीनियर
बैठक में वीसी ने नाराजगी अवैध निर्माणों में इंजीनियरों की साठगांठ पर जताई थी। उनका कहना था कि एक इंजीनियर एक दिन में कम से कम 10 अवैध निर्माणों की जांच खुद भी कर सकता है। कार्रवाई के बाद भी काम चालू मिलता है तो प्रवर्तन में लगे इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने दी थी।
स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत
पत्रकारपुरम इलाके में अवैध निर्माण से लोगों का जीना मुहाल है। पूरे दिन ट्रैफिक जाम की दिक्कत से लेकर शोरगुल और प्रदूषण झेलते हैं। खासतौर पर विनयखंड, विवेकखंड, विरामखंड और विकासखंड प्रभावित हैं।

दोनों ही अवैध निर्माण की सील खोले जाने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। सील तोड़कर काम किया जा रहा तो इस पर कार्रवाई होगी। इसकी जांच कराई जाएगी कि कैसे वहां काम शुरू हुए?
- आनंद कुमार सिंह, विहित प्राधिकारी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed