फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal coal mining is bigger than UP budget.

यूपी के बजट से बड़ा है अवैध खनन का कारोबार

Thu, 19 Mar 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो?अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो?अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Mar 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal coal mining is bigger than UP budget.

विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रदेश में अवैध खनन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खनन का कारोबार प्रदेश के बजट से भी बड़ा है। उन्होंने अवैध खनन से हथिनी कुंड बैराज को खतरा बताया।

विज्ञापन


खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बुधवार को विधानसभा में 36 करोड़ 26 लाख 20 हजार रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि लगाना आसान है। अवैध खनन पर जांच चल रही है। हमने सोनभद्र में एक दिन में पौने पांच करोड़ रुपये की वसूली कराई।
विज्ञापन


बसपा सरकार में खनन से मात्र 388 करोड़ का राजस्व मिला जबकि सपा सरकार में वर्ष फरवरी तक 888 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।

कटौती प्रस्ताव रखते हुए बसपा के कृष्णपाल सिंह राजपूत ने कहा कि सपा कार्यकर्ता खनन के नाम पर गुंडा टैक्स की वसूली कर रहे हैं। इस विभाग को धन कमाने की फैक्ट्री बना दिया गया है। मंत्री का निजी राजस्व संग्रह चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में अवैध खनन पर लगी रोक

Illegal coal mining is bigger than UP budget.

भाजपा के सुरेश राणा ने कहा कि अवैध खनन से यमुना पर बने हथिनी कुंड बैराज की दीवार तिरछी हो गई है। खनन माफिया के रूप में पहचान रखने वाले सहारनपुर के बसपा नेता को सपा ने डेपुटेशन पर ले लिया है।

हरियाणा ने अवैध खनन पर रोक लगा दी है, लेकिन हमारे यहां बड़े पैमाने पर खनन से यमुना ने अपनी धारा का मुंह मोड़ दिया है। सहारनपुर जिले में हर रोज 1100 करोड़ रुपये का खनन हो रहा है।

यूपी में अवैध खनन की उगाही यूपी के बजट से ज्यादा है। यदि दुर्गा शक्ति नागपाल प्रकरण के वक्त मिले मौके को सरकार कैश करके अवैध खनन पर रोक लगा देती तो प्रदेशों को लाखों करोड़ रुपये मिल जाते। तब न सड़कें जर्जर रहतीं और न बिजली संकट होता।

हीरोइनों जैसे हुए मंत्री के गाल
सुरेश राणा ने कहा कि पीडब्लूडी मंत्री ने इस सदन में सड़कों को हीरोइनों के गाल जैसा बनवाने की बात कही थी। सड़कें तो बन नहीं पाईं लेकिन खनन मंत्री के गाल हीरोइनों जैसे हो गए।

उनकी इस टिप्पणी पर मंत्री अंबिका चौधरी ने आपत्ति जताई और इसे कार्यवाही से निकालने का आग्रह किया। अध्यक्ष ने इसका आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed