{"_id":"6597c9c7d27223948d09fd93","slug":"ikbal-ansari-invited-to-pran-pratishtha-programme-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी को प्राण प्रतिष्ठा का मिला निमंत्रण, सफाई अभियान में भी किया योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी को प्राण प्रतिष्ठा का मिला निमंत्रण, सफाई अभियान में भी किया योगदान
Fri, 05 Jan 2024 02:59 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:59 PM IST
सार
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। विहिप नेता ने उनके घर पहुंचकर उन्हें आमंत्रण पत्र दिया।
विज्ञापन
इकबाल अंसारी को दिया गया आमंत्रण पत्र।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के गजेंद्र सिंह ने इकबाल अंसारी के आवास पर पहुंच कर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया।
विज्ञापन
निमंत्रण पत्र मिलने के बाद इकबाल अंसारी ने कहा कि वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम में जरूर जाएंगे। भूमि पूजन के कार्यक्रम में भी उन्हें आमंत्रित किया गया था और वह शामिल भी हुए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी तक परिवहन निगम की बसों में बजेंगे राम भजन, दिए गए निर्देश, राममय होगा माहौल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - टूटा रिकॉर्ड : नौ महीने में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक , सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बना यूपी
इकबाल अंसारी ने रामकाज में योगदान करने के लिए अमर उजाला के सफाई अभियान में भी शिरकत की। हाथ में झाडू उठाकर इलाके में साफ सफाई की। उन्होंने कहा कि अयोध्या दुनिया की सबसे स्वच्छ नगरी बने हम सभी अयोध्यावासी यही चाहते हैं। अब यहां देश विदेश से लोग आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या विवादों को पीछे छोड़ चुकी है और अब नगर का विकास हो रहा है। वहीं, 2024 में किसकी सरकार बनेगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम कर रहा है। 2024 में वही केंद्र की सरकार बनाएगा।