फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ikbal Ansari criticizes tabligi jamaat.

बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी बोले, तब्लीगी जमात के जरिए फैलाई जा रही महामारी

Sun, 05 Apr 2020 03:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Apr 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Ikbal Ansari criticizes tabligi jamaat.
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इक़बाल अंसारी - फोटो : amar ujala

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल रहे लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तब्लीगी जमात के जरिए महामारी फैलाई जा रही है। सरकार की तरफ से लोगों को एक जगह इकट्ठा होने से मना किया गया था फिर भी ये लोग नहीं माने।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें मदद करने के लिए आगे बढ़ना है नुकसान करने के लिए नहीं। इस्लाम में नुकसान नहीं किया जाता। जो लोग गद्दार हैं वह इस्लाम से खारिज हैं। ऐसे में तब्लीगी जमात में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इससे किसी को ऐतराज नहीं होगा।
विज्ञापन


बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के शनिवार रात तक कुल 3072 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से करीब 32 फीसदी निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना से जंग में जुटे सरकारी तंत्र, डॉक्टर और पुलिस विभाग के सम्मान में रविवार रात नौ बजे सभी लोग अपने घरों की लाइट बंद कर दीप जलाएं। उन्होंने बताया कि वह खुद भी मोमबत्ती जलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed