फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iit jee advanced exam

मैथ्स और फिजिक्स के सवालों ने परीक्षा कक्ष में छात्रों की बढ़ाई चिंता

Mon, 29 Aug 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
iit jee advanced exam
लखनऊ। देश के 23 आईआईटी संस्थानों के इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन जेईई एडवांस्ड 2022 में छात्र फिजिक्स और मैथ्स के थोड़े कठिन सवालों में रविवार को उलझ गए। छात्रों के अनुसार, पेपर ज्यादा कठिन तो नहीं था लेकिन मैथ्स के ट्रिकी और फिजिक्स के लेंदी प्रश्नों ने उनको थोड़ा परेशान जरूर किया। हालांकि छात्रों के अनुसार, दूसरी शिफ्ट के प्रश्न पहली शिफ्ट के मुकाबले थोड़े आसान जरूर लगे। कुल मिलाकर छात्रों ने पेपर को मॉडरेट बताया।
विज्ञापन

परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक हुई। दोनों ही पेपर 180-180 अंकों के थे और 54-54 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली शिफ्ट के पेपर के प्रश्न थोड़े कठिन लगे, खासकर मैथ्स के। प्रश्न थोड़े ट्रिकी थे। थ्रीडी ज्यामेट्री, फंक्शंस, मैट्रिसेस, इलिप्स, वेक्टर्स, प्राबैब्लिटि, ट्रिग्नोमेट्रीक इक्वेशंस के प्रश्न छात्रों को ज्यादा कठिन लगे। उनकेअनुसार इनके प्रश्नों को हल करने में काफी इक्वेशंस व फॉर्मुले का प्रयोग करना पड़ा। वहीं फिजिक्स के प्रश्न भी छात्रों को थोड़े कठिन लगे। उनके अनुसार, रोटेशनल मोशन, थर्मोडायनमिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, काइनमेटिक्स, ग्रेविटेशन ऑप्टिक्स आदि से ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे। सबसे आसान प्रश्न छात्रों को केमिस्ट्री के लगे।
विज्ञापन

छात्रों के अनुसार, इसके प्रश्न एनसीईआरटी सिलेबस से पूछे गए थे। ज्यादातर उन टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए जिनको कक्षा 11 और 12 में पढ़ा था। वहीं दूसरी शिफ्ट के प्रश्न छात्रों को थोड़े आसान लगे। वहीं फिजिक्स के प्रश्न लेंदी थे। छात्रों के अनुसार, इनको हल करने में ज्यादा इक्वेशंस व फॉर्मूले की जरूरत पड़ी जिस वजह से समय भी ज्यादा लगा। मैथ्स के प्रश्न न ज्यादा कठिन व न ज्यादा आसान थे। छात्रों के अनुसार कई प्रश्न मैचिंग वाले आए थे उनके विकल्प चुनने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पैराग्राफ से संबंधित प्रश्न नहीं पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर ठीक था। ज्यादा कठिन प्रश्न नहीं पूछे गए थे। केमिस्ट्री केसवालों को करना सबसे आसान रहा। वहीं इस बार मैचिंग वाले प्रश्न पूछे गए थे जो काफी आसान लगे। मुझे मैथ्स के प्रश्न थोड़े कठिन लगे, हालांकि अधिकांश उत्तर मेरे सही हैं। फिजिक्स के सवाल भी ज्यादा कठिन नहीं लगे।
- आनंद, परीक्षार्थी
प्रश्न उतने ज्यादा कठिन नहीं थे, जैसा हमने सोचा था। हालांकि मैथ्स व फिजिक्स के प्रश्न बाकी प्रश्नों से ज्यादा कठिन लगे। मेरा पेपर ठीक गया है। मैथ्स के प्रश्न ट्रिकी थे, इसलिए कठिन लगा और फिजिक्स केप्रश्न थोड़े लेंदी थे। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।

- मनोज कुमार, परीक्षार्थी
पिछले पेपरों के मुकाबले मुझे प्रश्न थोड़े आसान लगे। केमिस्ट्री के प्रश्न तो ज्यादा ही आसान थे, फिजिक्स के प्रश्न भी मुझे आसान लगे लेकिन लेंदी बहुत थे। इस वजह से इनके प्रश्न हल करने में कुछ समय लगा। मैथ्स के प्रश्न दोनों विषयों के प्रश्नों से थोड़े कठिन लगे।
- उत्कर्ष सिंह, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed