फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iim lucknow placement

Lucknow News: आईआईएम के छात्र को 65 लाख का पैकेज

Mon, 19 Feb 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 19 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
iim lucknow placement
लखनऊ। भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम-एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (पीजीपी-एबीएम) के फाइनल प्लेसमेंट का परिणाम रविवार को जारी कर दिया। इसमें अधिकतम घरेलू पैकेज (सीटीसी) 65 लाख रुपये सालाना और अधिकतम विदेशी पैकेज (सीटीसी) 1.23 करोड़ रुपये रहा। जबकि औसत वेतन 30 लाख रुपये सालाना रहा।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स अफेयर्स एंड प्लेसमेंट सेल की डीन प्रो. प्रियंका शर्मा ने बताया कि पीजीपी 38 और पीजीपी-एबीएम 19 बैच के कुल 576 छात्रों के लिए 634 ऑफर हासिल हुए। आईआईएम लखनऊ ने एक बार फिर देश के शीर्ष बी-स्कूलों में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद छात्रों का प्लेसमेंट शानदार रहा। इसमें नामी कंपनियों ने भाग लिया।
विज्ञापन




नहीं जारी हुई सेक्टरवार प्लेसमेंट की रिपोर्ट

आईआईएम लखनऊ ने इस साल सेक्टरवार रिपोर्ट जारी नहीं की है। ऐसे में इसकी जानकारी नहीं हो सकी कि इस साल किस क्षेत्र में रोजगार के ज्यादा अवसर मिले हैं। संस्थान ने प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने वाली कंपनियों के नाम दिए हैं। इसमें मौजूदा समय की ज्यादातर देश और विदेश की नामी कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed