फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIIT Lucknow maintains its dominance

Lucknow News: ट्रिपल आईटी लखनऊ की बादशाहत बरकरार

Tue, 16 Jun 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
IIIT Lucknow maintains its dominance
लखनऊ। ट्रिपल आईटी लखनऊ ने पीपीपी ट्रिपल आईटी संस्थानों में सबसे कम कटऑफ के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) 2026 ने पहले दौर की कटऑफ जारी कर दी गई है। इसमें ट्रिपल आईटी लखनऊ में प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी का कटऑफ 10201 रहा। यह सभी शाखाओं के लिए ओपन सीट के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है। पहले दौर की कटऑफ में ओपन कैटेगरी की अंतिम सीट 99.34 पर्सेंटाइल पर बंद हुई।
विज्ञापन

ट्रिपल आईटी लखनऊ में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को अखिल भारतीय उच्च रैंक हासिल करनी पड़ी है। एआईआर 10201 लगभग 99.34 फीसदी के बराबर है, जो जेईई मेन 2026 में छात्रों के प्रदर्शन को दर्शाता है। इस वर्ष जेईई मेन 2026 में 15,38,468 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
विज्ञापन


अन्य प्रमुख पीपीपी ट्रिपल आईटी संस्थानों में पुणे का कटऑफ 26,158 और श्री सिटी का 26,174 रहा। सभी ट्रिपल आईटी संस्थानों में इलाहाबाद का कटऑफ सबसे कम 7585 रहा, जो इसकी उच्च मांग को दर्शाता है। ग्वालियर का कटऑफ 15078 रहा, जो इलाहाबाद के बाद दूसरा सबसे कम है। जोसा ने 13 जून को राउंड-1 सीट आवंटन और ओपनिंग-क्लोजिंग रैंक जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिपल आईटी लखनऊ के निदेशक डॉ. अरुण मोहन शेरी ने बताया कि बेहतर प्लेसमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर साइंस जैसे उभरते पाठ्यक्रमों, उद्योगों से जुड़ाव और लगातार बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा के कारण हमारे संस्थान की मांग तेजी से बढ़ी है। डॉ. शेरी ने कहा कि हम बिना ग्रांट के बेहतर शिक्षा दे रहे हैं। हमारे यहां बीटेक के चार कोर्सेज में कुल 240 सीटें हैं।




पीपीपी ट्रिपल आईटी संस्थानों का प्रदर्शन

पीपीपी मॉडल पर आधारित ट्रिपल आईटी संस्थानों में त्रिची का कटऑफ 31,674 और नागपुर का 33,520 रहा है। केंद्र की ओर से वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) की श्रेणी में इलाहाबाद का कटऑफ 7585 रहा। ग्वालियर का कटऑफ 15078 रहा। सबसे अधिक कटऑफ वाले संस्थानों में ट्रिपल आईटी मणिपुर (57,305) और भागलपुर (49,547) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed