फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If your smart meter is consuming too much electricity, get it checked for Rs 50

Lucknow News: स्मार्ट मीटर ज्यादा खा रहा बिजली तो 50 रुपये में कराएं जांच

Wed, 03 Sep 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
If your smart meter is consuming too much electricity, get it checked for Rs 50
लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं को यदि शक है कि उनका पोस्टपेड स्मार्ट मीटर तेज चल रहा है, तो वे मात्र 50 रुपये देकर चेक मीटर लगवाकर इसकी जांच करा सकते हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने पहले से ही सभी प्रकार के मीटरों की जांच की फीस तय कर रखी है, लेकिन जिम्मेदार अफसर अपनी मनमानी करते हुए उपभोक्ताओं से 350 से 2000 रुपये तक वसूली कर रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि राजधानी में लगे पोस्टपेड स्मार्ट मीटरों की जांच कराने का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है।
विज्ञापन

स्मार्ट प्रीपेड मीटर की जांच शुल्क 175 रुपये
निगम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की जांच की फीस 175 रुपये तय है। उपभोक्ता यह शुल्क अपने क्षेत्रीय बिजली कार्यालय में जमा कर दूसरा चेक मीटर लगवाकर जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे कराएं जांच
लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि यदि उपभोक्ता को शक है कि उसका मीटर तेज चल रहा है तो वह उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर चेक मीटर लगवा सकता है। आवेदन देने से पहले बकाया बिल का कम से कम 50% भुगतान करना अनिवार्य है। प्रार्थनापत्र के साथ भुगतान की रसीद संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की शिकायत : आसानी से नहीं लगाते चेक मीटर
उपभोक्ताओं का कहना है कि आवेदन करने और फीस जमा करने के बावजूद अधिकारी आसानी से चेक मीटर नहीं लगाते। कारण यह है कि इस प्रक्रिया में सुविधा शुल्क की गुंजाइश बेहद कम होती है। दूसरी दिक्कत यह है कि प्रीपेड मीटर की जांच के दौरान लगने वाला चेक मीटर बाद में बेकार हो जाता है।

बिना चेक मीटर भी हो सकती है जांच
गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि मीटर जांचने के लिए चेक मीटर लगाने की जरूरत ही नहीं है। एक्वा चेक मशीन को मीटर से जोड़ने के पांच मिनट बाद ही उसकी पूरी हकीकत सामने आ जाती है। इसमें यह भी साफ हो जाता है कि मीटर स्लो किया गया है या तेज।
तय शुल्क (रुपये में)
पोस्टपेड मीटर (सिंगल/थ्री फेज): 50
स्मार्ट प्रीपेड मीटर: 175
नेट मीटर/स्पेशल मीटर: 400 मैक्सिमम डिमांड इंडिकेटर: 350
ट्राई विक्टर मीटर: 1000 नोट: मीटर की जांच कराने का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed